लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार की राज्य के जल स्रोतों का मानचित्रण करने की योजना, पानी की कमी से निपटने के लिए उठाया गया कदम

By अनुभा जैन | Updated: September 29, 2023 15:32 IST

तकनीक के माध्यम से प्रत्येक विभाग में डेटा एकत्र किया जाएगा और जल स्रोतों का मानचित्रण किया जाएगा। बाद में यह तय किया जाएगा कि जल एवं जल स्रोतों को सर्वोत्तम तरीके से कैसे युक्तिसंगत बनाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने राज्य में उपलब्ध जल स्रोतों का मिनचित्रण करेगीउपयोग किए जाने वाले पानी को सुव्यवस्थित बनाने की योजनाप्रियांक खड़गे के निर्देशन में विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है

बेंगलुरु: जल स्रोतों की कमी को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में उपलब्ध जल स्रोतों को मैप करने के लिए डेटा का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य खेती, पीने , औद्योगिक उद्देश्यों आदि के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी को सुव्यवस्थित और तर्कसंगत बनाना है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 31 बहु-ग्राम योजनाओं में पानी का कोई स्रोत नहीं है।

आरडीपीआर मंत्री प्रियांक खड़गे के निर्देशन में विभाग ने पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी है और एक रूपरेखा के माध्यम से इसरो, केएसआरएसी, सिंचाई विभाग, जलग्रहण विभाग और अन्य संबद्ध विभागों के नामित अधिकारियों को एक साथ लाया गया है। मंत्री ने बताया, “वर्तमान में हम एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर रहे हैं।“

यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि उपलब्ध तकनीक के माध्यम से, प्रत्येक विभाग में डेटा एकत्र किया जाएगा और जल स्रोतों का मानचित्रण किया जाएगा। बाद में यह तय किया जाएगा कि जल एवं जल स्रोतों को सर्वोत्तम तरीके से कैसे युक्तिसंगत बनाया जाए इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि ये जलस्रोत पीने योग्य हैं या नहीं, इन्हें उपचार के बाद उपयोग में लाया जा सकता है या बंद कर दिया जाना चाहिए।

मलनाड क्षेत्र के साथ दक्षिण और उत्तरी कन्नड़ में घटते जल स्तर के कारणों का पता लगाया जाएगा। मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि विस्तृत विश्लेषण खोजने और ऑडिट प्रक्रिया को पूरा करने में एक साल या उससे अधिक समय लगेगा। जल जीवन जैसी योजनाएं बेकार ना हो, इसके लिए उन जल स्रोतों का ऑडिट किया जाएगा, जिनमें सतही जल की पहुंच है। आरडीपीआर विभाग उपलब्ध भूजल विकल्पों का गहराई से अध्ययन कर रहा है इस बात पर ध्यान रखते हुये कि क्या विकल्प योजनाओं के लिए उपयुक्त होंगे।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसWater Resources Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील