लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण को नियंत्रित करने के लिए कानून पर विचार कर रही कर्नाटक सरकार: गृह मंत्री

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 सितंबर कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने मंगलवार को कहा कि सरकार धर्मांतरण का नियमन करने के लिए एक कानून बनाने पर विचार कर रही है, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक ने कहा कि उनकी अपनी मां ने प्रलोभन का शिकार होकर ईसाई धर्म अपना लिया है।

होसदुर्गा से भाजपा विधायक गूलीहट्टी शेखर ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि राज्य में जबरन या प्रलोभन के माध्यम से धर्मांतरण काफी बढ़ गया है। उन्होंने इसके लिए अपनी ही मां का उदाहरण दिया।

ज्ञानेंद्र ने विधानसभा में अपने जवाब में कहा, "यह मुद्दा (धर्मांतरण का) सरकार के संज्ञान में आया है, लोगों को प्रलोभन देकर एक धर्म से दूसरे धर्म में धर्मांतरित करना एक दंडनीय अपराध है। हम ऐसी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। देश भर में धर्मांतरण पर एक व्यापक नेटवर्क काम कर रहा है।"

इस तरह के धर्मांतरण को विधेयक लाकर या किसी अन्य तरीके से नियंत्रित करने के संबंध में गंभीर चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा, "किसी विशेष धर्म के अनुयायियों को बढ़ाने के लिए, लोगों को प्रलोभन के माध्यम से या उनके स्वास्थ्य की स्थिति का दुरुपयोग करके धर्मांतरित करना सही नहीं है।"

उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से किसी भी धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है।

मंत्री ने आगे कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन या दबाव बनाना एक "अक्षम्य अपराध" है और इससे समाज में शांति भंग हो सकती है।

उन्होंने कहा, "सरकार यह जानती है कि इसे नियंत्रित करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए