लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के सबसे गरीब विधायक हुए थे लापता, ढूंढ़ने में लगाना पड़ा एड़ी-चोटी का दम

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 19, 2018 17:38 IST

जानिए क्‍यों कांग्रेस के प्रताप गौड़ा पाटिल को तोड़ने की कोशिश हो रही थी। और कैसे उन्हें ढूंढा गया।

Open in App

बेंगलुरु, 19 मईः कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान से गायब हुए कांग्रेस के दो विधायक विजयनगर से पार्टी एमएलए आनंद सिंह और मस्की विधानसभा से विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल मिल गए हैं। वे पुलिस की निगरानी में होटल पहुंचे हैं। वहां वे कांग्रेस विधायकों के साथ लंच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों दो दिन से गायब थे। इनमें से चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रताप गौड़ा पाटिल सबसे गरीब विधायकों में से एक हैं।

जानकारी के अनुसार प्रताप गौड़ा पाटिल ने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपनी कुल संपत्ति 5.5 करोड़ की बताई है। उन्होंने पेशे से खुद को किसान बताया है। इससे पहले साल 2013 के चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 40 लाख की बताई थी।

प्रताप गौड़ा हाल ही में तब ज्यादा चर्चा में आ गए थे। जब बुधवार रात को जब कांग्रेस के विधायकों को बस में बैठाकर ईगलटन रिसोर्ट में ले जाया गया तो प्रताप गौड़ा, उस बस में नहीं आए। जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन बंद कर लिया। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें बेंगलुरू से प्राइवेट प्लेन से बाहर जाते देखा गया। (जरूर पढ़ेंः इस्तीफा देते वक्त रो पड़े थे बीएस येदियुरप्पा, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें)

बताया गया कि उन्हें यह प्राइवेट जेट उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रसूखवाले विधायक सोमशेखर रेड्डी ने उपलब्‍ध कराया था। इसके बाद से उनकी संपत्ति को लेकर बाजार में चर्चाएं गर्म हुईं। जानकारी के अनुसार बीएस येदियुरप्पा की पत्नी ने भी गौड़ा की पत्नी से बात की थी। इसी दौरान उनकी पत्नी से ही उनके लोकेशन के बारे में पता चला। पता चलते ही कांग्रेस सदस्य वहां पहुंचे। लेकिन बात नहीं बनी। बाद में कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का दम लगाकर, यहां तक कि कांग्रेस के आलाकमान को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर प्रताप गौड़ा आखिरी लम्हों में कांग्रेस के साथ आए।

ये रहा प्रताप गौड़ा पाटिल की संपत्ति का ब्यौरा

ये रहा आनंद सिंह की संपत्ति का ब्यौरा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस लगातार अपने विधायकों को पैसे ऑफर करने के आरोप लगा रही थी। लेकिन आखिरकार फ्लोर टेस्ट देखने से पहल उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत