लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: एक्जिट पोल के नतीजों के बाद राहुल गांधी का पहला ट्वीट, इन्हें बताया 'बब्बर शेर'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 10, 2023 20:51 IST

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। वोटिंग के बाद एक्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। लगभग सभी एक्जिट पोल्स में कांग्रेस को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। एक्जिट पोल्स के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक एक्जिट पोल के नतीजे आएकांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा हैराहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा बब्बर शेर

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव लड़ने वालों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज शामिल हैं और सबका भविष्य अब ईवीएम में बंद हो गया है। मतगणना 13 मई को होगी। वोटिंग के बाद एक्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। लगभग सभी एक्जिट पोल्स में कांग्रेस को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। एक्जिट पोल्स के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

राहुल ने ट्विटर पर लिखा, "मैं पार्टी के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के नेताओं को एक अच्छी तरह से चलने वाले, गरिमापूर्ण और ठोस जन-उन्मुख चुनावी अभियान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रगतिशील भविष्य के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद।" 

कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, "जैसे-जैसे एग्जिट पोल आ रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है।"

बता दें कि जी न्यूजऔर मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं। टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिल सकती हैं। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए