लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी और अमित शाह के विमानों की निर्वाचन अधिकारियों ने ली तलाशी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 4, 2018 09:51 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख अमित शाह के विशेष विमानों के उत्तर कर्नाटक में हुबली हवाई अड्डा पर उतरने के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने इन विमानों की तलाशी ली।

Open in App

बेगलूरू, 4 अप्रैल:  कर्नाटक चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने जीत के लिए कमर कस ली है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए के पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमानों की यहां जांच हुई है। खबर के मुताबिक राहुल गांधी और अमित शाह के विशेष विमानों के उत्तर कर्नाटक में हुबली हवाई अड्डा पर उतरने के बाद मंगलवार (3 अप्रैल) को अधिकारियों ने इन विमानों की तलाशी ली।

दोनों नेता कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के सिलसिले में पहुंचे थे। जहां ये तलाशी ली गई है, इस तलाशी अभियान में जिला स्तर के तीन अधिकारी शामिल थे।

 अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक में मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। इन दोनों की ये तलाशी  धारवाड़ जिला के उपायुक्त एस बी बोम्मनाहल्ली ने बताया कि आयोग (निर्वाचन) के नोडल अधिकारी करपले के नेतृत्व में टीम ने आकस्मिक ली है। उन्होंने कहा है कि जब ये दोनों दिग्गज पहुंचे थे तो उसकी तलाशी ली गई है। इसके पीछे कोई नीहित मंशा नहीं थी।

इतना ही नहीं शाह एवं राहुल नई दिल्ली से अलग अलग विमानों से हुबली हवाई अड्डा पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही चुनाव नोडल अधिकारी करपले एवं हीरे गौड़ा तथा योगानंद के नेतृत्व में टीम ने उनके विमानों की तलाशी ली और चुनाव आचार संहिता के संभावित उल्लंघन की जांच की। वहीं, फिलहाल दोनों ही पार्टियों की ओर से कांग्रेस और बीजेपी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?