लाइव न्यूज़ :

ओपिनियन पोल: कर्नाटक में कांग्रेस नंबर वन पार्टी, BJP के लिए नहीं है आसान राह

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 8, 2018 05:23 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनावः सर्वे में बताया गया है कि कांग्रेस को 97 सीटें, बीजेपी को 84 और जेडीएस को 37 सीटें मिलती दिख रही हैं, चार सीटें अन्य को मिल सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने सीएसडीएस-लोकनीति के साथ मिलकर सूबे में ऑपिनियन पोल करवाया है, जिसमें किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य कर्नाटक में हुए सर्वे में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस दिखाई दे रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दूसरे नंबर पर है।  

ये भी पढ़ें-फेक ओपिनियन पोल: BJP को बताया कर्नाटक में जीतेगी 135 सीटें, 35 पर सिमटेगी कांग्रेस

कांग्रेस को मिल सकती 97 सीटें

सर्वे में बताया गया है कि कांग्रेस को 97 सीटें, बीजेपी को 84 और जेडीएस को 37 सीटें मिलती दिख रही हैं, चार सीटें अन्य को मिल सकती है। वहीं, राज्य की 38 प्रतिशत जनता कांग्रेस के साथ दिखी, 33 प्रतिशत लोग बीजेपी के साथ और 22 प्रतिशत लोग जेडीएस गठबंधन के साथ दिखाई दिए। आंकड़ों की मानें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेटर में केवल पांच फीसदी का अंतर है। यानि दोनों पार्टियों के बीच सूबे के चुनाव में कड़ा मुकाबला है। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक चुनाव के दिन नेपाल में रहेंगे पीएम मोदी, चलेंगे ये आखिरी दांव!

गांव की जनता कांग्रेस पर ज्यादा कर रही भरोसा

यह सर्वे 27 अप्रैल से 3 मई के बीच किया गया। 56 विधानसभा सीटों की 224 बूथों पर जाकर 4929 लोगों की राय ली गई। इस सर्वे में गांव के 39 प्रतिशत लोग कांग्रेस के साथ हैं, जबकि 32 प्रतिशत वोटर बीजेपी सरकार चाहता है। वहीं जेडीएस पर 23 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: ये हैं कर्नाटक के करोड़पति विधायक उम्मीदवार, अथाह संपत्ति के मालिक

बीजेपी के लिए राह नहीं आसान

इससे पहले इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ओपिनियन पोल में बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं बताई गई। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक, प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: ना बीजेपी, ना कांग्रेस, जेडीएस बनाएगी कर्नाटक में सरकार और ये होंगे मुख्यमंत्री!

12 मई को होगा मतदान

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान किया जाएगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। अगर 2013 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव की बात करें तो 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब