लाइव न्यूज़ :

'येदियुरप्पा सरकार सबसे भ्रष्ट' वाले बयान पर अमित शाह की सफाई, बोले- कर्नाटक की जनता गलती नहीं करेगी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 30, 2018 15:41 IST

कर्नाटक चुनाव 2018: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पुराने मैसूर के दौरे पर हैं। यहां की 26 विधानसभा सीटों पर टिकी हुई हैं बीजेपी की निगाहें। जानें इस दौरे की बड़ी बातें...

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जुबान फिसलने वाले बयान पर सफाई दी है। शुक्रवार को पुराने मैसूर दौरे पर गए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने गलती से सिद्धारमैया की जगह येदियुरप्पा बोल दिया तो कांग्रेस खुशी मनाने लगी। उन्होंने कहा, 'मुझसे भले गलती हुई होगी लेकिन कर्नाटक की जनता गलती नहीं करेगी।' पिछले दिनों एक प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने बोल दिया था कि येदियुरप्पा सरकार कर्नाटक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

लिंगायतों को साधने की कवायद

शुक्रवार को अमित शाह ने मैसूर के शाही परिवार से भी मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने लिंगायत समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थल सुत्तूर मठ का दौरा किया और मठ प्रमुख शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामीजी से मुलाकात की थी। पुराने मैसूर दौरे के दौरान अमित शाह ने आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्यी की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार का अंत करीब आ गया है। अभी पुलिस हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है लेकिन बीजेपी सत्ता में आती है तो हम न्याय सुनिश्चित करेंगे।

पुराने मैसूर की 26 सीटों पर निगाहें

पुराने मैसूर के अंतर्गत चार जिले आते हैं- मैसुरू, चामराजनगर, माड्या और रामानगर। इन चार जिलों में विधानसभा की 26 सीटे हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां से सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार बीजेपी की निगाहें इन्हीं सीटों पर टिकी हुई हैं। अमित शाह शुक्रवार और शनिवार को इन्हीं जिलों में जागृति यात्रा करेंगे।

224 सीटों पर 12 मई को मतदान

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होंगे। फिलहाल कांग्रेस के पास 122 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत है। बीजेपी के पास महज 43 सीटों हैं। कर्नाटक चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। पूरे देश में सिर्फ तीन राज्यों पर सिमटी कांग्रेस के लिए खुद का अस्तित्व बचाना एक बड़ी चुनौती है। वहीं बीजेपी उत्तर के बाद अब दक्षिण भारत में अपना आधार बनाना चाहती है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहराहुल गाँधीसिध्दारामैयह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया