लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पूर्व CM येदियुरप्पा और कानून मंत्री ने विभाजनकारी राजनीति खत्म करने का आह्वान किया, CM बोम्मई ने कहा- सभी बराबर

By विशाल कुमार | Updated: April 12, 2022 09:03 IST

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की रक्षा की जाएगी। मैं उन्हें (मुख्यमंत्री को) सलाह दूंगा कि वह इस सब (विभाजनकारी राजनीति) को खत्म करें और काम पर ध्यान दें। सभी समुदायों को शांति और सम्मान से रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में मुस्लिम व्यापारियों पर हमला और उनके बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है।येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री को विभाजनकारी राजनीति को खत्म करने और काम पर ध्यान देने की सलाह दी।कानून मंत्री ने कहा कि लोगों की आजीविका को बाधित करने के लिए जानबूझकर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

बेंगलुरु:कर्नाटक में मुस्लिम व्यापारियों पर हमले की घटनाओं और दक्षिणपंथी हिंदुत्व समूहों द्वारा उनके बहिष्कार के आह्वान के बाद, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और वरिष्ठ मंत्री जेसी मधुस्वामी ने विभाजनकारी राजनीति को खत्म करने की मांग की है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की रक्षा की जाएगी। मैं उन्हें (मुख्यमंत्री को) सलाह दूंगा कि वह इस सब (विभाजनकारी राजनीति) को खत्म करें और काम पर ध्यान दें। सभी समुदायों को शांति और सम्मान से रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने कहा कि हिंदू और मुसलमान शांति और भाईचारे के साथ रहना चाहेंगे लेकिन कुछ उपद्रवी विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्षी कांग्रेस को राज्य में विकास लाने के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए। के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार जैसे कांग्रेस नेताओं को छोटे मुद्दों पर भ्रम नहीं पैदा करना चाहिए।

वहीं, भाजपा सरकार में कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने रविवार को कहा था कि लोगों की आजीविका को बाधित करने के लिए जानबूझकर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद भारत में रहने वाले सभी भारतीय हैं। फिलहाल इस पर विवाद खड़ा करने का कोई मतलब नहीं है।

कानून मंत्री ने कहा कि जो भी हो, हमें सहिष्णु होना होगा और साथ रहना होगा… सरकार को (शांति भंग करने वालों के खिलाफ) कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने संकेत दिया कि राज्य सरकार हाल ही में सामने आए सांप्रदायिक मुद्दों के लिए तैयार नहीं थी।

हालांकि, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी लोग समान हैं और कानून व्यवस्था राज्य सरकार के लिए प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा काम बोल रहा है। हम जानते हैं कि क्या निर्णय लेने चाहिए और किस समय क्या कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे उनसे कोई सबक सीखने की जरूरत नहीं है। ये वे लोग हैं जिन्होंने सीधे हत्या के आरोपों का सामना कर रहे लोगों के खिलाफ सरकारी स्तर पर मामले गिराए। तब उनकी कर्तव्य चेतना कहाँ थी?

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाJC MadhuswamyBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम