लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को CBI की कमान, क्या हैं मायने? कांग्रेस से रही है अदावत! डीके शिवकुमार ने कहा था- 'नालायक'

By विनीत कुमार | Updated: May 15, 2023 11:23 IST

कर्नाटक कैडर के प्रवीण सूद को सीबीआई की कमान सौंपी गई है। प्रवीण सूद अभी कर्नाटक के डीजीपी हैं। कर्नाटक में कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि सूद भाजपा को बचाते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद ही रविवार को केंद्र सरकार ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को सीबीआई के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त कर दिया। प्रवीण सूद 1986 के बैच के कर्नाटक कैडर के आपीएस अधिकारी हैं। सुबोध कुमार जायसवाल के 25 मई को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सूद को पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रवीण सूद को सीबीआई निदेशक के तौर पर नियुक्ति के फैसले का समय भी दिलचस्प है क्योंकि कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका लगा है और सत्ता उसके हाथ से चली गई है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में ऐसे उदाहरण सामने आते रहे हैं जिससे पता चलता है कि कांग्रेस प्रवीण सूद के तौर-तरीकों से खुश नहीं रही है। कर्नाटक में कांग्रेस ने आरोप भी लगाए हैं कि सूद के कार्यकाल में कई फर्जी केस उसके नेताओं पर लगाए गए। 

बहरहाल, सामने आई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी की उच्चस्तरीय समिति की बैठक में शनिवार को प्रवीण सूद के नाम को मंजूरी दी गई। कांग्रेस नेता चौधरी ने सीबीआई के अगले निदेशक के रूप में सूद के चयन पर कथित तौर पर असहमति जताई थी। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं था। 

डीके शिवकुमार ने प्रवीण सूद को कहा था 'नालायक'

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और फिलहाल मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस में चल रहे डीके शिवकुमार ने इसी साल मार्च में प्रवीण सूद को 'नालायक' कहा था और यह आरोप लगाया था कि उन्होंने (प्रवीण सूद) भाजपा नेताओं को बचाया है कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 25 से अधिक केस दर्ज कराए हैं।

शिवकुमार ने साथ ही कहा था, तत्काल उनके खिलाफ केस होना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को उन्हें हटाना चाहिए। हमारी सरकार आने दो...हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे।'

कर्नाटक कैडर से तीसरे सीबीआई प्रमुख होंगे प्रवीण सूद

प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर से ऐसे तीसरे अधिकारी हैं जिन्हें सीबीआई की कमान सौंपी गई है। इससे पहले जोगिंदर सिंह और डीके कार्तिकेयन इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले प्रवीण सूद ने आईआईटी, दिल्ली से अपना ग्रेजुएशन किया है 22 साल की उम्र में 1986 में आईपीएल बन गए थे।

सूद भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-बेंगलुरु और न्यूयॉर्क में सिरैक्यूज विश्वविद्यालय के भी पूर्व छात्र हैं। सूद वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब उनका दो साल का तय कार्यकाल होगा। सूद इस समय कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक हैं। वह पहले बेल्लारी और रायचूर जिलों के पुलिस अधीक्षक थे। प्रवीण सूद ने मॉरीशस सरकार के पुलिस सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

टॅग्स :प्रवीण सूदDK Shivakumarकर्नाटकसीबीआईकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील