लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार गिरते ही कांग्रेस प्रवक्ता का विवादित बयान- कुत्ते का नाम वजुभाई वाला रखेंगे लोग

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2018 19:04 IST

इससे पहले कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा की सरकार गिरते ही राहुल गांधी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, 'मैं गौरवान्‍वित हो रहा हूं कि भारत में अभी भी पैसा ही सबकुछ नहीं है, बाहुबल ही सबकुछ नहीं हैं।'

Open in App

बेंगलुरु, 19 मई: कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता संजय निरुपम ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा ' वजुभाई वाला जी ने  (कर्नाटक के राज्यपाल) ने इस देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब शायद इंडिया का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा, क्योंकि इससे ज्यादा वफादार कोई हो नहीं सकता'।  ये भी पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने पर कांग्रेस समर्थकों ने किया 'नागिन डांस'

इससे पहले कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा की सरकार गिरते ही राहुल गांधी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, 'मैं गौरवान्‍वित हो रहा हूं कि भारत में अभी भी पैसा ही सबकुछ नहीं है, बाहुबल ही सबकुछ नहीं हैं।' उन्होंने कर्नाटक की जनता, एचडी देवगौड़ा व अपनी पार्टी को बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा, 'देश की जनता टीवी पर देखा कि कर्नाटक की विधानसभा में राष्ट्रगान से पहले बीजेपी व येदियुरप्पा उठकर चले गए। आज कर्नाटक में यह साबित हुआ कि अमित शाह, नरेंद्र मोदी की पावर से बड़े देश में दूसरे संस्‍थान हैं।ये भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट में फेल होने की डर से येदियुरप्पा ने 'रोते-रोते' दिया इस्तीफा, सदन में किया राष्‍ट्रगान का 'अपमान'

उन्होंने कहा हमारे और जेडीएस को खरीदने की कोशिश की। प्रधानमंत्री भष्ट्राचार को हटाने की बात करते हैं। जबकि वे खुद भष्ट्राचार को बढ़ावा दे रहे हैं। बल्कि वे पीएम खुद भ्रष्टाचार हैं। उनके अनुसार उनके पास कई ऐसे ऑडियो क्लिप है जिसमें बीजेपी के लोग सीधे कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की खरीद की कोशिश की। इस अवसर पर पूरे विपक्ष को आह्वान किया कि वे मिलकर नरेंद्र मोदी और अतिम शाह व आरएसएस को रोकेंगे। ये भी पढ़ें: कर्नाटक के नाटक में नया मोड़, 3 दिन में गिर गई बीजेपी की सरकार, येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी की कर्नाटक में सरकार गिर गई है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। येदियुरप्पा ने 15 मई को 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। येदियुरप्प्पा के इस्तीफे के साथ कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान पर शायद अंकुश लग गया है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के साथ ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश किया था। बीजेपी के पास 104 सीटें थी लेकिन बहुमत के लिए उसे 112 सीटों की जरूरत थी। अपने भाषण के दौरान येदियुरप्पा भावुक नजर आए उनकी आंखे भरी हुई थी और गला भी थोड़ा भारी हो गया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी