लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: MNC में काम करने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर ने बैंक में डाका डाला, 85 लाख की लूट की, 35 लाख के कर्ज में फंसा था

By विशाल कुमार | Updated: January 23, 2022 12:43 IST

मैकेनिकल इंजीनियर धीरज इंदिरानगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था और महीने में करीब 30,000 रुपये कमाता था। लेकिन वेतन होने के कारण उसने व्यापार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके ऊपर दोस्तों, बैंक और वित्तीय संस्थानों का करीब 35 लाख का कर्ज चढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देधीरज को बीते 14 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लूटने के लिए गिरफ्तार किया गया।मैकेनिकल इंजीनियर धीरज इंदिरानगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था।उसके ऊपर दोस्तों, बैंक और वित्तीस संस्थानों का करीब 35 लाख का कर्ज चढ़ गया था।

बेंगलुरु: बुरी तरह से कर्ज में फंसे और बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले एक 28 वर्षीय इंजीनियर ने बिना सुरक्षाकर्मी वाले एक बैंक में डकैती डालकर 85 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

शनिवार को पुलिस ने कहा कि कामाक्षीपल्या के निवासी धीरज को माडीवाला को बीते 14 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लूटने के लिए गिरफ्तार किया गया। धीरज अविवाहित है और अपनी मां के साथ रहता है। मैकेनिकल इंजीनियर धीरज इंदिरानगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था और महीने में करीब 30,000 रुपये कमाता था। 

लेकिन वेतन होने के कारण उसने गूगल प्ले पर सूचीबद्ध स्टॉक ट्रेडिंग ऐप, ओलम्पिक ट्रेड के माध्यम से व्यापार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके ऊपर दोस्तों, बैंक और वित्तीस संस्थानों का करीब 35 लाख का कर्ज चढ़ गया।

इसके बाद उसने योजना बनाकर बिना सुरक्षाकर्मी वाले माडीवाला एसबीआई शाखा में डकैती की योजना बनाई और शाम को 5.40 बजे चेहरा ढककर घुस गया और तब वहां केवल बैंक मैनेजर और एक महिला कर्मचारी थी।

धीरज ने एक चाकू के बल पर तिजोरी खुलवाकर 1.8 किलो का सोने का गहना और 3.76 लाख रुपये नकद लूट लिए। हालांकि पुलिस ने चार दिन में ही मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने धीरज से लूट गए गहने और नकद प्राप्त कर लिए।

टॅग्स :कर्नाटकBankSBIPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो