लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: कर्नाटक में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक 5324 नए मामले, कोविड-19 मरीजों की संख्या हुई एक लाख के पार

By भाषा | Updated: July 27, 2020 22:02 IST

कर्नाटक में सोमवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 5324 नS मामले सामने आए, जिसके बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 5,324 नये मामले सामने आए।

बेंगलुरु।कर्नाटक में कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। वहीं सोमवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 5,324 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से 75 और लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर कर्नाटक में अबतक 1,953 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, इस अवधि में 1,847 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 1,01,465 हो गई है। वहीं राज्य में अबतक 1,953 लोगों की मौत हुई है जबकि 37,685 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। विभाग ने बताया कि सोमवार को सामने आए 5,324 नये मामलों में सबसे अधिक 1,470 मामले अकेले बेंगलुरु शहर में आए हैं। इससे पहले राज्य में एक दिन सबसे अधिक नये मामले आने का रिकॉर्ड 26 जुलाई को बना था तब कुल 5,199 नये मामले सामने आए थे। यह लगातार चौथा दिन है जब राज्य में 5000 के करीब नये मामले सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 61,819 उपचाराधीन मरीज हैं। इनमें से 61,221 मरीज निर्धारित कोविड अस्पतालों के पृथकवार्ड में भर्ती हैं जबकि 598 मरीजों को गहन चिकित्सा शाखा में भर्ती किया गया है। विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में जो 75 मौतें दर्ज की गई हैं उनमें बेंगलुरु शहर में 26, दक्षिण कन्नड जिले में नौ, धारवाड़ में आठ, बेलगावी में छह, बेल्लारी-मैसुरु में तीन-तीन, कलबुर्गी-कोलार-रायचूर-विजयपुरा-बगलकोटे में दो-दो और बेंगलुरु ग्रामीण-देवनगरे-शिमोगा-हासन-गडग-बीदर-उत्तर कन्न-कोप्पल-हावे-चिक्कमंगलुरु में एक-एक मौत शामिल है।

 स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अधिकतर मृतकों को सांस लेने संबंधी परेशानी थी। कर्नाटक में सोमवार को सामने आए नये मामलों में सबसे अधिक 1,470 मामले बेंगलुरु शहर में आए हैं। इसके अलावा बेल्लारी में 840, कलबुर्गी में 631, मैसुरु में 296, उडुपी में 225, धारवाड में 193, बेलगावी में 155, कोलार में 142, बेंगलुरु ग्रामीण में 138, रायचूर में 120, दक्षिण कन्नड में 119, विजयपुरा-देवनगरे में 110-110 नये मामले सामने आए हैं।

अबतक बेंगलुरु में सबसे अधिक 46,923 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बेल्लारी में 4,930 और दक्षिण कन्नड में 4,925 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों के मामले में भी बेंगलुरु शीर शीर्ष पर है। यहां पर 12,189 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कलबुर्गी में 2,271 और उडुपी में 2,173 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कर्नाटक में अबतक 12,05,051 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 28,224 नमूनों की जांच 24 घंटे में हुई है। 

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए