लाइव न्यूज़ :

Karnataka Crime News: 100 टन मक्का के ढेर के नीचे दबने से बिहार के 7 श्रमिकों की मौत, परिजनों को सात-सात लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2023 22:35 IST

Karnataka Crime News: कर्नाटक सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सात-सात लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जो कि दब गये थे।सात मजदूरों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया।कर्नाटक के जिला प्रभारी मंत्री एम.बी. पाटिल घटना की सूचना के बाद विजयपुरा पहुंचे।

Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक विशाल मशीन क्षतिग्रस्त हो गई और इसके बाद 100 टन मक्का के ढेर के नीचे दबने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कर्नाटक सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सात-सात लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक सोनवणे ऋषिकेश भगवान ने बताया, ‘‘इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, ये उनमें से नहीं है जो कि दब गये थे।

जो लोग दब गये थे उनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि सात की मौत हो गई। वे सभी श्रमिक थे।’’ घटना सोमवार शाम की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान शाम करीब छह बजे शुरू हुआ और मंगलवार सुबह 11 बजे तक चला। इस दौरान सात मजदूरों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रसंस्करण करने वाली मशीन में लगी चिमनियां मक्का भरे जाने के बाद काफी वजनी हो जाती हैं। इसी के आंशिक रूप से ढह जाने के कारण नीचे काम कर रहे श्रमिक दब गए। ये श्रमिक 100 टन मक्के के नीचे दब गए।’’ कर्नाटक के जिला प्रभारी मंत्री एम.बी. पाटिल घटना की सूचना के बाद विजयपुरा पहुंचे।

वह विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए बेलगावी में थे। पाटिल ने मुआवजे की घोषणा करने के साथ ही कहा कि शवों को उनके संबंधित स्थानों पर भेजने का इंतजाम जिला प्रशासन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शवों को बेलगावी या कलबुर्गी हवाईअड्डे से हवाईमार्ग के रास्ते पहुंचाया जाएगा।

पाटिल के कार्यालय ने एक बयान में कहा,''मुआवजे के रूप में दिए जाने वाले सात लाख रुपये में से पांच लाख रुपये इकाई के मालिक द्वारा प्रदान किए जाएंगे और दो लाख रुपये कर्नाटक सरकार द्वारा दिए जाएंगे।'' उन्होंने कहा कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए जांच की जाएगी। राज्य के लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा उपायों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी उद्योगों को एक परिपत्र जारी करने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :कर्नाटकबिहारपटनाKarnataka Assemblyक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर