लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कांग्रेस में फूट का पहला बीज उभरा, कांग्रेस के बड़े नेता ने सिद्धारमैया को बताया 'घमंडी'

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 16, 2018 19:32 IST

कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों को रिजॉर्ट में ले जाकर रख रही हैं।

Open in App

बेंगलुरु 16 मईः कर्नाटक में नाटक जारी है। मंगलवार को कांग्रेस और जनदा सेक्यूलर के कई विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की। जेडीएस विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार शाम कहा कि उन्होंने सरकार बनाने के सभी कागजात राज्यपाल को सौंप दिए हैं। लेकिन इस सब को धता बताते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बात कर रहे हैं। साथ बीजेपी अपने 104 विधायकों के साथ सरकार बनाने का खम ठोंक रही है। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों को रिजॉर्ट लेकर गई है। ताकि जोड़-तोड़ की कोशिशों को नाकाम किया जाए। जब सब एकजुट एक जगह होंगे और उनसे लगातार बातचीत की जाएगी तो उनके विचार नहीं बदलेंगे।

लेकिन इसी बीच कनार्टक विधानसभा अध्यक्ष और कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता केबी कोलीवाड ने आज एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने सिद्धारमैया को घमंडी बताते हुए पार्टी में एकमत ना होने और अंदरूनी तौर पर विधायकों के असमतियों का उल्लेख किया है। उन्होंने सिद्धारमैया को कांग्रेसी मानने से इंकार कर दिया। इससे एक नई बहस शुरू हो गई। (जरूर पढ़ेंः कर्नाटक LIVE: कांग्रेस-जेडीएस विधायक दल की राज्यपाल से हुई मुलाकात, कुमारस्वामी बोले- सरकार बनाने के कागताज जमा)

वह सोचते हैं कि वे पार्टी के बॉस हैं। पार्टी अंदरूनी कलह से गुजर रही है। इन सब का कारण सिद्धारमैया का घमंडी व्यवहार है। वे कांग्रेसी नहीं हैं। पार्टी के भीतर कई लोगों का यही विचार है। लेकिन कोई खुलकर बोल नहीं रहा।- केबी कोलीवाड, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस नेता

ऐसे में कई राजनीतिक पंडित इस बात के विश्लेषण में लग हैं। जानकारी के मुताबिक आज जब राज्यपाल से मुलाकात की बारी तो सिद्धारमैया वहां नहीं आए। उन्होंने परेश्मरम को भेजा। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि अगर यह बहस आगे बढ़ी तो बीजेपी इसका फायदा उठा सकती है। कांग्रेस पहले से ही बीजेपी की ओर से अपने विधायकों को मंत्री पद ऑफर करने के आरोप लगा रही है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः धैर्य का फल मिलेगा?, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा

भारत‘वीबी-जी राम जी’ बिल पर सीएम नायडू की चिंता पर सिद्धरमैया का रिएक्शन, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण