लाइव न्यूज़ :

Karnataka Congress: कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन!, सिद्धरमैया के पैतृक गांव और बेंगलुरु निवास के बाहर जश्न का माहौल, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 17:37 IST

Karnataka Congress: समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के निवास के बाहर रखी गई आदमकद तस्वीर पर दूध चढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देपैतृक गांव और बेंगलुरु में उनके निवास के बाहर जश्न का माहौल बन गया है।केवल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। सिद्धरमैया के सरकारी आवास के बाहर जुटे उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है।

बेंगलुरुः कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए नयी दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के बीच गहन विचार विमर्श का दौर अभी भी जारी है लेकिन सिद्धरमैया के नाम पर मोहर लगने की कुछ मीडिया रिपोर्टों के साथ ही उनके पैतृक गांव और बेंगलुरु में उनके निवास के बाहर जश्न का माहौल बन गया है।

कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम पर बुधवार या बृहस्पतिवार तक निर्णय ले लिये जाने की संभावना है तथा अगले 48 से 72 घंटों के अंदर राज्य में नया मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ जाएगा। उससे पहले बेंगलुरु में विधानसभा में विपक्ष के निवर्तमान नेता सिद्धरमैया के सरकारी आवास के बाहर जुटे उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है।

क्योंकि कुछ मीडिया संगठनों ने दावा किया है कि उनके नाम पर मुहर लग गयी है और केवल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। अपने नेता की तस्वीर लिये वे सिद्धरमैया की जय जयकार के नारे लगा रहे थे। इन समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के निवास के बाहर रखी गई आदमकद तस्वीर पर दूध चढ़ाया।

उनके गृह जिले मैसुरू तथा पैतृक गांव सिद्दारमनाहुंडी में भी ऐसा ही नजारा था। उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने पटाखे छोड़े, नृत्य किया, मिठाइयां बांटी और सड़क पर लगाई गई तस्वीर पर दूध चढ़ाया। इस बीच बेंगलुरु में श्री कांतीरावा स्टेडियम में नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अधिकारियों ने इस स्थान का मुआयना किया। यह वही स्थल है जहां सिद्धरमैया ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सिद्धारमैयाकांग्रेसBJPDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर