लाइव न्यूज़ :

Karnataka Congress: नाखुश विधायकों को ऐसे खुश करेंगे सीएम सिद्धरमैया!, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2023 17:53 IST

Karnataka Congress: कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला नेतृत्व के साथ कवायद पर चर्चा करने के लिए यहां आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपता नहीं इसे (नियुक्तियों को) आज अंतिम रूप दिया जाएगा या नहीं।विधायकों और विधान पार्षदों को तथा दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायकों को नियुक्त किया जाए। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आए हैं, इनमें ये नियुक्तियां भी शामिल है।

Karnataka Congress: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य संचालित विभिन्न बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों को अंतिम रूप दे सकती है। पहले मौजूदा विधायकों और विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) को इन पदों पर नियुक्त किया जा सकता है और फिर कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायकों को नियुक्ति मिल सकती है।

कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला राज्य नेतृत्व के साथ इस कवायद पर चर्चा करने के लिए यहां आये हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यहां पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, सुरजेवाला आए हैं। पता नहीं इसे (नियुक्तियों को) आज अंतिम रूप दिया जाएगा या नहीं।

योजना तो यह है कि पहले चरण में विधायकों और विधान पार्षदों को तथा दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायकों को नियुक्त किया जाए।” वहीं, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने कहा कि सुरजेवाला यहां पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आए हैं, इनमें ये नियुक्तियां भी शामिल है।

उन्होंने कहा, “सारी नियुक्तियां एक साथ नहीं हो सकती हैं। इन्हें दो-तीन चरणों में किया जाएगा और इसे हम करेंगे।” कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आए छह महीने बीत जाने के बावजूद इन बोर्ड और निगमों में नियुक्तियां नहीं होने से पार्टी में असंतोष है और बेसब्री बढ़ रही है। मंत्री नहीं बनाए गए विधायक बोर्ड और निगमों में नियुक्ति के लिए उत्सुक हैं और वे नियुक्तियों में देरी से नाखुश हैं।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप