लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव भाजपा में शामिल, मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

By भाषा | Updated: March 6, 2019 16:47 IST

कांग्रेस ने स्पीकर को अर्जी देकर जाधव, रमेश जरकीहोली, बी नागेंद्र और महेश कुमाथली को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य करार देने की मांग की है।

Open in App

कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव बुधवार को यहां एक रैली में भाजपा में शामिल हो गए। दो दिन पहले उन्होंने कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता छोड़ी थी। माना जा रहा है कि जाधव आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

जाधव यहां रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले भाजपा में शामिल हुए। वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पार्टी के कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

मोदी के मंच पर आने से पहले जाधव ने कहा, ‘‘भाजपा में शामिल होकर मैं खुश हूं और मुझे इस पर गर्व है।’’ उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कलबुर्गी के लोगों का आशीर्वाद भी मांगा।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि जाधव गुलबर्गा लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता खड़गे के खिलाफ उम्मीदवार हो सकते हैं। नौ बार विधायक और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके खड़गे को कभी चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ा।

जाधव ने सोमवार को विधानसभा के स्पीकर रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा था।

कांग्रेस ने स्पीकर को अर्जी देकर जाधव, रमेश जरकीहोली, बी नागेंद्र और महेश कुमाथली को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य करार देने की मांग की है।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील