लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भड़काऊ बयानबाजी मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कहा था- जो हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2022 13:57 IST

कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कर्नाटक के कांग्रेस नेता मुकर्रम खान ने कथित तौर पर कहा था कि जो भी हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकलबुर्गी जिला पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही खान को अदालत के सामने पेश करेंगे।खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 298 और 295 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इस साल की शुरुआत से राज्य भर में हिजाब का विवादास्पद मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के कांग्रेस नेता मुकर्रम खान को मंगलवार को हिजाब विवाद को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में कलबुर्गी जिला पुलिस ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी हिरासत में ले लिया।

कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मुकर्रम खान ने कथित तौर पर कहा था कि जो भी हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।

कथित वायरल वीडियो में खान ने कहा था कि हम यहीं पैदा हुए और पले-बढ़े, हम यहीं भारत में रह रहे हैं और अपना जीवन जी रहे हैं। जो लोग हिजाब पहनने का विरोध कर रहे हैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। एक दिन, हम (सभी) मरेंगे (लेकिन) अपनी जाति (धर्म) को चोट नहीं पहुंचाएंगे। सभी जातियां समान हैं। कोई भी जाति (चाहिए) अन्याय से पीड़ित नहीं है। आप कुछ भी पहन सकते हैं। आपको कौन रोकेगा? हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कलबुर्गी जिला पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही खान को अदालत के सामने पेश करेंगे। खान के खिलाफ सेदाम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 (ए), 298 और 295 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नेता पूजा वीरशेट्टी के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी को लेकर मामला दर्ज किया गया था।  उन्होंने कहा था कि अगर भारत में आप चाहते हैं कि हर कोई हिजाब पहने, तो हम शिवाजी की तलवार लेकर आपके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

बता दें कि, इस साल की शुरुआत से राज्य भर में हिजाब का विवादास्पद मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम लड़कियों का एक वर्ग कॉलेज में हिजाब पहनने पर अड़ा हुआ है, जबकि दक्षिणपंथी संगठन इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादकांग्रेसBJPBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप