लाइव न्यूज़ :

बहुमत परीक्षण से पहले कांग्रेस-जेडीएस विधायकों को बस में भरकर हैदराबाद पहुंचाया गया, होटल में है पूरी तैयारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 18, 2018 10:48 IST

कर्नाटक में राजनीति का 'नाटक' जारी है। एक ओर जहां बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं वहीं कांग्रेस और जेडीएएस सांसद तीन बसों में राज्य की सड़कों पर रात भर घूमते रहे।

Open in App

बेंगलोर/हैदराबाद, 18 मई। कर्नाटक में राजनीति का 'नाटक' जारी है। एक ओर जहां बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं वहीं कांग्रेस और जेडीएएस सांसद तीन बसों में राज्य की सड़कों पर रात भर घूमते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस-जेडीएस के सांसद अब से कुछ ही देर में हैदराबाद स्थित हयात होटल जाएंगे। इस मामले में सांसद डीके सुरेश ने बताय कि कांग्रेस और जेडीएस के सांसद 2 घंटे में हयात होटल पहुंचेंगे हम यहां उनके लिए व्यवस्था और अरेंजमेंट कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि इन विधायकों को देर रात सड़क के रास्ते बेंगलोर से हैदराबाद भेजा जा रहा है। बीजेपी की येदियुरप्पा को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए राज्यपाल की ओर से 15 दिन का समय दिया है। 224 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी के पास 104 सीटें है जबकि सरकार बनाने के लिए उसे 8 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस जेडीएस 'हॉर्स ट्रैडिंग' से बचाने के लिए अपने विधायकों को एहतियातन शिफ्ट कर रही है।

कर्नाटक के 32वें मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी की किस्मत का फैसला आज सुप्रीम कोर्ट करने वाला है। येदियुरप्पा ने गुरुवार (17 मई) को सुबह नौ बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता देने के खिलाफ कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) बुधवार देर रात सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ ने आधी रात को मामले पर सुनवाई करते हुए शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा द्वारा राज्यपाल को 15 मई और 16 मई को सौंपे गये पत्र गुरुवार को सर्वोच्च अदालत में जमा करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार (18 मई) को नियत की थी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर