लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीए सरकार को बचाए रखने के लिए वेणुगोपाल कांग्रेस नेताओं की लेंगे 'क्लास'

By भाषा | Updated: May 29, 2019 15:14 IST

कर्नाटकः मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, कांग्रेस विधायक दल के नेता और समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री पी परमेश्वर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव से मिलेंगे।

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस सरकार को बचाए रखने के लिए कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल बुधवार को पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। वेणुगोपाल मंगलवार को देर रात यहां पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि वह मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, कांग्रेस विधायक दल के नेता और समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री पी परमेश्वर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव से मिलेंगे।उन्होंने बताया कि इसके बाद कांग्रेस महासचिव गठबंधन सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। फिर वह शाम को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर असंतोष के स्वर उठने लगे हैं।पार्टी के दो विधायकों ने रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अब भाजपा में शामिल हो चुके एसएम कृष्णा से उनके आवास पर मुलाकात की थी। दक्षिणी राज्य में गठबंधन सरकार पर अपने गठन के बाद से ही गिरने का जोखिम रहा है।वेणुगोपाल की यहां की यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि गठबंधन के नेता सरकार को बचाने के लिए कुमारस्वामी कैबिनेट के विस्तार या कैबिनेट में फेरबदल की योजना बना रहे हैं। सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा था कैबिनेट में तीन रिक्तियां हैं, जिन्हें भरने के लिए यह विस्तार होगा। वहीं सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से इस तरह की खबरें भी आई हैं कि असंतुष्ट विधायकों को मंत्री बनाने के लिए कुछ मंत्रियों से इस्तीफा देने को भी कहा जा सकता है।कैबिनेट के 34 पदों में 22 कांग्रेस के हिस्से में हैं जबकि 12 जदएस के खाते में हैं। फिलहाल, जदएस के खाते से दो और कांग्रेस के हिस्से से एक पद खाली है। कर्नाटक की 224 सदस्य वाली विधानसभा में भाजपा 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 117 सदस्य हैं जिनमें कांग्रेस के 78 और जदएस के 37 विधायक हैं तथा एक बसपा का तथा एक निर्दलीय विधायक है। 

टॅग्स :जनता दल (सेकुलर)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप