लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मारा थप्पड़

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जुलाई कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें शिवकुमार को, एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से गुस्से में आते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने गुस्से में कहा, ‘‘ आपको जिम्मेदार होना चाहिए।’’

ऐसा कहा गया है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। इस दौरान शिवकुमार ने वहां मौजूद कैमरामैन को फुटेज मिटाने को भी कहा। यह घटना मांड्या के जिला मुख्यालय क़स्बे में हुई। वह पूर्व मंत्री और सांसद जी एम गौड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे।

इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है। उन्होंने शिवकुमार को कोतवाल रामचंद्र का अनुयायी बताया जो कि 1970 से 1980 के बीच बेंगलुरु का अंडरवर्ल्ड डॉन था।

उन्होंने लिखा, ‘‘कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने जनता के सामने अपने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। अगर कोतवाल रामचंद्र के ‘पूर्व शिष्य’ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। राहुल गांधी ने क्या डी के शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए