लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 1 जून से धार्मिक स्थल खोलने के फैसले पर राज्य सरकार का अब यू-टर्न, कहा- पीएम मोदी के फैसले का करेंगे इंतजार

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2020 13:04 IST

कर्नाटक सरकार की ओर से आज ही ये कहा गया था कि 1 जून मंदिर समेत मस्जिद और चर्च आदि खोल दिए जाएंगे। हालांकि, अब इस फैसले में बदलाव हुआ है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी और इसकी सयम सीमा 31 मई को खत्म हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने कहा है कि वह धार्मिक स्थलों को खोले जाने को लेकर पीएम के फैसले का इंतजार करेगीइससे पहले कर्नाटक ने ऐलान किया था कि 1 जून से राज्य में मंदिर-मस्जिद और चर्च खोले जाएंगे

कर्नाटक में 1 जून से मंदिर, मस्जिद और चर्च खोलने के बयान पर राज्य सरकार ने यू-टर्न लेते हुए कहा है कि वे इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का इंतजार करेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ये स्पष्टीकरण दिया गया।

इससे पहले कर्नाटक के मंत्री के. श्रीनिवास पुजारी ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में मंदिर एक जून से जनता के लिए खोल दिये जाएंगे जो कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने से अधिक समय से श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। 

हिंदू धार्मिक संस्थान एवं धर्मार्थ दान (मुजरई) मामलों के मंत्री पुजारी ने कहा, ‘मुजरई विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई थी, उस दौरान मंदिरों को एक जून से खोलने का निर्णय किया गया था।’ 

उन्होंने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि योजना मंदिरों के एक बार फिर खुलने के बाद वहां सभी सेवाओं की अनुमति देने की है, लेकिन स्थिति के अनुसार वे उसे कुछ सीमित कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम उस पर निर्णय करेंगे।’ 

उन्होंने बताया कि चूंकि ट्रेन, उड़ान सेवाएं, वाहन आवागमन शुरू हो गया है और होटलों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है, कई श्रद्धालु मंदिरों को खोलने की मांग कर रहे थे। मंत्री ने कहा, ‘मंदिर पूजा और दैनिक संस्कार के लिए खुलेंगे और हम मंदिरों में मेले और कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देंगे।’ राज्य में 34 हजार से अधिक मंदिर हैं जो मुजरई विभाग के तहत आते हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरस लॉकडाउनबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए