कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मानवीय मूल्यों को कानून के दायरे में लाने पर जोर दिया
By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:15 IST2021-08-06T18:15:13+5:302021-08-06T18:15:13+5:30

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मानवीय मूल्यों को कानून के दायरे में लाने पर जोर दिया
बेंगलुरु, छह अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को मानवीय मूल्यों को कानून के दायरे में लाने पर जोर दिया, क्योंकि उससे ना सिर्फ कई समस्याओं का हल निकलेगा बल्कि यह न्यायपालिका को और मानवीय तथा लोगों के लिए बेहतर बनाएगा।
उन्होंने ‘मिताक्षरा, वचन, दास और कर्नाटक के लोक साहित्य के सामाजिक-कानूनी मूल्यों’ पर राष्ट्रीय वेबिनार का उद्घाटन करने के बाद बातें कहीं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, वेबिनार का आयोजन कर्नाटक राज्य विधि विशविद्यालय के विज्ञानेश्वर अध्ययन पीठ ने किया था।
बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक के वचन, दास और जनपद साहित्यों में समानता, सहिष्णुता, कृतज्ञता और क्षमा को बेहद प्रभावी रूप में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि विज्ञानेश्वर अध्ययन पीठ को इन मूल्यों को कानून के दायरे में शामिल करने की दिशा में काम करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सलाह दी, ‘‘समाज में बदलाव के साथ-साथ कानूनी पहलू भी बदले हैं। सामाजिक परिस्थितियों, निजी संबंधों और समाज में भी आमूल-चूल बदलाव हुआ है। इसी प्रकार, कानून को लेकर लोगों की सोच भी बदल रही है। पीठ को इन पहलुओं पर अध्ययन करना चाहिए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।