लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कृषि मंत्री के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप में सीआईडी जांच के दिए आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2023 16:45 IST

मामले की सीआईडी जाँच को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर के साथ चर्चा के बाद मामले को सीआईडी को सौंपने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देकथित शिकायत पत्र में कृषि मंत्री एन चालुवरायस्वामी पर 6 लाख से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोपमामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीआईडी जांच के दिए आदेशकथित भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस सरकार पर सीधा हमला बोल रही है

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सीआईडी को मांड्या जिले के सहायक कृषि निदेशकों द्वारा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेजे गए कथित शिकायत पत्र की जांच करने का निर्देश दिया है, जिसमें कृषि मंत्री एन चालुवरायस्वामी पर 6 लाख से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।

कथित तौर पर सात सहायक कृषि निदेशकों ने हाल ही में गहलोत को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि मंत्री कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर संयुक्त कृषि निदेशक के माध्यम से रिश्वत देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर रिश्वत मांगने की ऐसी "परंपरा" पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो वे अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे।

वहीं मामले को लेकर राज्यपाल ने शिकायत पर गौर करने और उचित कार्रवाई शुरू करने के लिए मुख्य सचिव वंदिता शर्मा को पत्र भेजा। जबकि सिद्धारमैया ने इसे एक फेक लेटर कहा और भाजपा, जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर इसे रचने का आरोप लगाया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने इस विषय में सीआईडी जाँच के आदेश दिए हैं। 

मामले की सीआईडी जाँच को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर के साथ चर्चा के बाद मामले को सीआईडी को सौंपने का फैसला किया। हालांकि इससे पहले, दिन में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पुलिस जांच के आदेश दिये हैं। वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस सरकार पर सीधा हमला बोल रही है। 

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकBJPजनता दल (सेकुलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया