लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने शाह से मुलाकात कर राज्य के मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 00:00 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे राजनीतिक घटनाक्रम समेत राज्य के मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब राज्य में मंत्री बनने की इच्छा लिए कई नेताओं ने नए मंत्रिमंडल से बाहर रहने पर नाराजगी व्यक्त की है और इनमें से कई अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। चार अगस्त को बोम्मई ने पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 29 मंत्रियों को शामिल किया था। बैठक के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अमित शाहजी से मुलाकात की जो सौहार्द्रपूर्ण रही। मैं एक महीने पहले उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में मिला था। वह यह जानने को उत्सुक थे कि नई सरकार कैसे काम-काज कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने की सलाह दी है।’’ मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से असंतुष्ट विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को पर्यावरण, पारिस्थितिकी और पर्यटन विभाग का कार्यभार संभालने वाले आनंद सिंह को छोड़कर कुछ नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की थी। मंत्री बनने के इच्छुक कुछ नेता दिल्ली में अपनी पैरवी कर रहे हैं लेकिन ‘‘ मैं यह अभी नहीं कह सकता कि खाली चार पद कब भरे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो