लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एयरो इंडिया पर आया राजनैतिक तूफान, सीएम कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को लिखना पड़ा लेटर

By स्वाति सिंह | Updated: August 14, 2018 11:13 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा 'बेंगलुरु डिफेंस और एविएशन का हमेशा से बड़ा हब रहा है, ऐसे में एयरो शो के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: इस साल एयरो इंडिया शो को बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट होने की संभावना है। इसके चलते अभी से ही सियासी गर्मा-गर्मी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा 'बेंगलुरु डिफेंस और एविएशन का हमेशा से बड़ा हब रहा है, ऐसे में एयरो शो के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।

इससे पहले भी बेंगलुरु ने कई बार इस शो का आयोजन सफलतापूर्वक किया है, ऐसे में यहां से शिफ्ट करना अच्छा नहीं होगा। ' इसके साथ ही कर्नाटक सीएम ने ऐसा ही एक पत्र रक्षामंत्री और कर्नाटक के सभी सांसदों को भी भेजा। इसके साथ ही कुमारस्वामी ने बीजेपी से जवाब मांगा है। 

हालांकि रक्षामंत्री ने कुछ दिन पहले स्पष्ट करते हुए कहा था कि इस संबंध में कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बहुत सी जगहों पर लोग यह शो अपने यहां आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय को अगले एयरो इंडियो की मेजबानी के लिए गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से से भी अनुरोध किया जा रहा है कि इसका स्थानांतर ना किया जाए। खबरों कि मानें तो मंत्रालय एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस प्रदर्शनी समझे जाने वाला इस कार्यक्रम की प्रस्तुति अक्तूबर में लखनऊ के बक्शी का तालाब वायुसेना अड्डे पर आयोजित हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया था कि एयरो इंडिया शो यूपी में कराया जाए।  आदित्यनाथ ने कहा था 'मैं रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि एयरो इंडिया शो का आयोजन उत्तर प्रदेश में हो। हम सब तरह की सुविधा मुहैया कराएंगे। इस संदर्भ में मैं उनसे इसकी घोषणा जल्द करने का अनुरोध करता हूं ताकि हम तैयारी में आगे बढ़ सकें।'

वर्ष 1996 में शो की शुरुआत के समय से ही एशिया के इस सबसे बड़े एयरो शो का आयोजन बेंगलूरू में होता रहा है।  फरवरी 2017 में इसके 11वें शो में 51 देशों से 549 भारतीय और वैश्विक कंपनियों ने भाग लिया था।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप