लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनाथ से की मुलाकात, 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण पर की चर्चा

By भाषा | Updated: March 7, 2020 19:27 IST

एरो इंडिया 2019 से पहले ऐसे कयास थे कि इस आयोजन का स्थल बदल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे बेंगलुरु 1996 में इस प्रदर्शनी की शुरुआत के साथ ही भारतीय वायुसेना के येलहांका वायुसैनिक अड्डे पर इसकी मेजबानी करता रहा है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शहर में 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण के आयोजन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे कार्यक्रम के लिये पूर्वनिर्धारित तारीखों को मंजूरी देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम को नयी दिल्ली में राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

येदियुरप्पा ने शनिवार को ट्वीट किया, “राजनाथ सिंह जी के साथ सुखद मुलाकात हुई और बेंगलुरु में 2021 में एरो इंडिया के आयोजन पर चर्चा हुई। हम इस प्रतिष्ठित द्विवार्षिक वायु सह रक्षा प्रदर्शनी को लेकर आशान्वित हैं और इसके लिये अनुमोदन और पूर्व निर्धारित तारीखों को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।”

रक्षा मंत्री को दिए एक पत्र में येदियुरप्पा ने कहा कि बेंगलुरु एशिया की इस वायु प्रदर्शनी “एरो इंडिया” का पर्याय बन गया है और इस द्विवार्षिक वायु सह रक्षा प्रदर्शनी में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग भी आते हैं। बेंगलुरु 1996 में इस प्रदर्शनी की शुरुआत के साथ ही भारतीय वायुसेना के येलहांका वायुसैनिक अड्डे पर इसकी मेजबानी करता रहा है।

एरो इंडिया 2019 से पहले ऐसे कयास थे कि इस आयोजन का स्थल बदल सकता है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने संकेत दिया था कि वह एरो इंडिया के 12वें संस्करण के आयोजन के लिये गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आए अनुरोध पर विचार कर रहा है। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील