लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Rameshwaram cafe: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, कैफे में बम विस्फोट हुआ था

By धीरज मिश्रा | Updated: March 1, 2024 18:17 IST

Bengaluru Rameshwaram cafe: : बेंगलुरु शहर के मशहूर द रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हुआ। इसके बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Open in App

Bengaluru Rameshwaram cafe: : बेंगलुरु शहर के मशहूर द रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हुआ। इसके बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पता चला है कि किसी ने कैफे में एक बैग छोड़ा था। घटना के आरोपियों को सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कैफे में कम तीव्रता वाला इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) बम विस्फोट हुआ था। बम विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए। सीएम सिद्धारमैया ने भी पुष्टि की कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को कैफे में बैग छोड़ते हुए देखा गया था। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला था कि बैग में रखी किसी वस्तु के कारण कैफे में विस्फोट हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के गृह मंत्री स्थिति का निरीक्षण करने के लिए कैफे जा रहे हैं। सीएम ने यह भी कहा कि उनकी सरकार में पहली बार विस्फोट हुआ है। 

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने यहां की सिद्धारमैया सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल, तेजस्वी सूर्या ने रामेश्वरम कैफे के संस्थापक श्री नागराज से उनके रेस्तरां में हुए विस्फोट के बारे में बात की। बातचीत के दौरान नागराज ने सूर्या को बताया कि विस्फोट एक ग्राहक द्वारा छोड़े गए बैग के कारण हुआ है न कि किसी सिलेंडर विस्फोट के कारण। उनका एक कर्मचारी घायल हो गया है। तेजस्वी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से बम विस्फोट का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने सीएम से स्पष्ट जवाब की मांग की है।

बेंगलुरु से बीजेपी के सांसद पीसी मोहन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के रामेश्वरम कैफे में रहस्यमय विस्फोट के बारे में सुनकर चिंतित हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के साथ हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

अधिकारियों से जांच करने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह है। 

टॅग्स :बेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया