लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज, रैली में 500 के नोट उड़ाने का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 11:00 IST

घटना 28 मार्च की है जब कर्नाटक में एक रैली के दौरान डीके शिवकुमार के नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज पिछले हफ्ते रैली में 500 के नोट उड़ाने का है मामला कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं

बेंगलुरु:कर्नाटककांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ मंगलवार को मांड्या ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में चुनाव आयोग भी अपनी व्यवस्था कड़ी किए हुए हैं।

इस बीच डीके शिवकुमार पर चुनाव आयोग द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद मांड्या की एक अदालत ने पुलिस विभाग को कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

दरअसल, ये पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक रैली के दौरान डीके शिवकुमार के हाथों में 500-500 के नोट देखें गए थे और वह उसे हवा में उड़ा रहे थे।

घटना 28 मार्च की है जब कर्नाटक में एक रैली के दौरान डीके शिवकुमार के नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वह बस में सवार होकर अपने आस-पास के समर्थकों को पर 500 के नोट फेंक रहे थे।

यह घटना श्रीरंगपटना में बेविनाहल्ली के पास हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर जमकर निशाना साधा था। 

बता दें कि डीके शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी हैं। वह कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी है। सत्तारूढ़ बीजेपी को अगर कांग्रेस साल 2023 के चुनाव में हरा पाती है तो डीके शिवकुमार सीएम कुर्सी के दावेदार हो सकते हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

टॅग्स :DK Shivakumarकर्नाटककांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर