लाइव न्यूज़ :

Karnataka cabinet: सिंचाई परियोजना, आपराधिक मामलों को वापस लेने और निवेश पर जोर देने के लिए तीन उप-समिति पर चर्चा, 5 किग्रा चावल की जगह पैसा देगी कांग्रेस सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 21:38 IST

Karnataka cabinet: कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने यहां पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री को जिन उप-समितियों के गठन का जिम्मा सौंपा गया है उनमें से एक कृष्णा, कावेरी, महादयी और अन्य नदियों पर विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्देनदी परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न अदालतों और न्यायाधिकरणों के आदेशों के कार्यान्वयन पर भी गौर करेगी। आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए एक और उप-समिति का गठन किया जायेगा।मुख्यमंत्री इसके लिए सदस्यों की नियुक्ति करेंगे।

Karnataka cabinet: कर्नाटक मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को तीन क्षेत्रों- सिंचाई परियोजनाओं, आपराधिक मामलों को वापस लेने और राज्य में निवेश पर जोर देने के लिए तीन कैबिनेट उप-समितियों के गठन का जिम्मा सौंपा है।

कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने यहां पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री को जिन उप-समितियों के गठन का जिम्मा सौंपा गया है उनमें से एक कृष्णा, कावेरी, महादयी और अन्य नदियों पर विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित है।

उन्होंने बताया कि यह उप-समिति इन नदी परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न अदालतों और न्यायाधिकरणों के आदेशों के कार्यान्वयन पर भी गौर करेगी। पाटिल ने कहा कि आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए एक और उप-समिति का गठन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसके लिए सदस्यों की नियुक्ति करेंगे। उन्होंने कहा कि मामलों को वापस लेने की अवधि निर्दिष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि तीसरी उप-समिति प्रमुख निवेश परियोजना रिपोर्टों की समीक्षा करेगी और देखेगी कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कहां उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन और रियायतें दी जा सकती हैं।

पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल की जगह पैसा देगी कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में चावल खरीदने में कठिनाई का सामना कर रही है और इसलिए उसने ‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत अतिरिक्त पांच किलोग्राम चावल की जगह 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लाभार्थियों को धन का भुगतान करने का फैसला किया है।

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि केंद्र द्वारा निशुल्क दिये जा रहे पांच किलोग्राम चावल के अलावा और पांच किलोग्राम चावल प्रति माह दिया जाएगा। राज्य सरकार ने कहा कि इसके लिए एक जुलाई से धन वितरण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि सरकार ने चावल की खरीद के लिए खुली निविदा निकालने का फैसला किया है जिसकी प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के एच मुनियप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की मानक दर 34 रुपये प्रति किलोग्राम चावल की है।

हमने चावल खरीदने की कोशिश की लेकिन कोई संस्था हमें आवश्यक मात्रा में चावल की आपूर्ति करने आगे नहीं आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अन्न भाग्य योजना शुरू करने की तारीख (एक जुलाई) आ गयी है और हमने वादा किया था, इसलिए मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और अन्य मंत्री इस निर्णय पर पहुंचे कि जब तक चावल की आपूर्ति नहीं होती, हम बीपीएल कार्ड धारकों को 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से पैसा देंगे, जो एफसीआई की दर है।’’

सिद्धरमैया ने कहा कि धन परिवार के मुखिया के खाते में जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एक सदस्य है तो उसे 170 रुपये और अगर दो सदस्य हैं तो 340 रुपये और चार सदस्य होने की स्थिति में 680 रुपये परिवार के मुखिया को प्रदान किये जाएंगे।

सिद्धरमैया ने केंद्र पर भारी भंडारण के बावजूद कर्नाटक को भूख से मुकाबले के लिए चावल देने से इंकार करने का आरोप भी लगाया। कर्नाटक के भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई को केंद्र को राज्य को चावल प्रदान करने के लिए कहना चाहिए।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए