लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार जनवरी में हो सकता है, CM बीएस येदियुरप्पा ने दिया संकेत 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 20:50 IST

कर्नाटक: भाजपा के अंदर यह चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार और आगे बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि ‘धनुरमास’ 16 दिसंबर से शुरु हो रहा है और जनवरी के तीसरे हफ्ते में ‘मकर संक्राति’ के साथ खत्म होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को संकेत दिया कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल जनवरी में हो सकता है। यदियुरप्पा ने हाल में संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार 20-22 दिसंबर के बाद हो सकता है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को संकेत दिया कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल जनवरी में हो सकता है और वह इस बारे में भाजपा आला कमान से चर्चा करने के लिए इस महीने के आखिरी में दिल्ली जाएंगे। यदियुरप्पा ने हाल में संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार 20-22 दिसंबर के बाद हो सकता है। 

मुख्यमंत्री ने हुबली में पत्रकारों से कहा, ‘‘ इस महीने के अंत तक मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) और प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से मिलने के लिए दिल्ली जाऊंगा। वापस आने के बाद, जिन्होंने हमारी पार्टी का समर्थन किया है और चुनाव लड़कर जीत हासिल की है उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, जैसा कि उनसे वादा किया गया था।’’ 

बहरहाल, भाजपा के अंदर यह चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार और आगे बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि ‘धनुरमास’ 16 दिसंबर से शुरु हो रहा है और जनवरी के तीसरे हफ्ते में ‘मकर संक्राति’ के साथ खत्म होगा। 

अपनी सरकार के स्थिर होने और कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ हाल के (उप) चुनाव में हमने 12 सीटें जीतीं हैं। हमें बिना किसी रूकावट के अन्य साढ़े तीन साल लोगों के लिए अच्छा काम करने का मौका मिला है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अगले छह-आठ महीनों में ऐसा बदलाव लाएंगे जो दिखेगा।’’ हाल में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 12 सीटें मिली हैं। इसी के साथ विधानसभा में भाजपा को बहुमत मिल गया।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील