लाइव न्यूज़ :

Karnataka ByPolls: 5 दिसंबर को ही होंगे 15 सीटों के लिए उपचुनाव, बागी विधायकों को झटका

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 10, 2019 15:53 IST

Karnataka By-Elections 2019: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसंबर को ही होंगे, बागी विधायकों को झटका

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने कहा कि 5 दिसंबर को होंगे कर्नाटक की 15 सीटों के लिए उपचुनावइन उपचुनावों के लिए आचार संहिता 11 नवंबर से होगी लागू, 9 दिसंबर को आएंगे परिणाम

कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पहले घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही 5 दिसंबर को होंगे। 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि राज्य में कार्यक्रम पहले तय कार्यक्रम के ही मुताबिक होंगे और इसके लिए आचार संहिता 11 नवंबर से प्रभावी हो जाएगी। इस उपचुनावों के नतीजे 9 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

15 बागी विधायकों को लगा झटका, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

चुनाव आयोग का पहले तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा उपचुनाव होने की घोषणा अयोग्य घोषित विधायकों के लिए झटका हैं, क्योंकि अब वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 

चुनाव आयोग की ये घोषणा सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन अयोग्य विधायकों की याचिका की सुनवाई 13 नवंबर को करने पर सहमति जताने के दो दिन बाद आई है। अपनी इस याचिका में इन अयोग्य घोषित विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट से 5 दिसंबर को निर्धारित 15 सीटों के लिए होने वाले उपचुनावों को स्थगित करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की अपील की थी।  

जस्टिस एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली एकल बेंच ने 17 विधायकों द्वारा उन्हें अयोग्य घोषित करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर 25 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 15 सीटों पर उपचुनाव तब जरूरी हो गए थे, जब कांग्रेस और जेडीएस सरकार के 15 बागी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया था। 

कर्नाटक के पूर्व स्पीकर ने 15 विधायकों को घोषित कर दिया था अयोग्य

इस साल जून में 15 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली एचडी कुमारास्वामी सरकार गिर गई थी।  

इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में कर्नाटक के पूर्व स्पीकर केआर रमेश ने कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत से एक दिन पहले 17 विधायकों को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल (2018-2023) पूरा होने तक अयोग्य घोषित कर दिया था। 

मस्की और आरआर सीटों पर उपचुनाव नहीं हो रहे हैं क्योंकि मई 2018 में इन सीटों पर हुए चुनावों के नतीजों को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी और इस पर फैसला अभी लंबित है।

टॅग्स :कर्नाटकचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर