लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: आर.आर. नगर, सिरा विस सीट पर मतगणना जारी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 10:25 IST

Open in App

बेंगलुरू, 10 नवम्बर कर्नाटक में बेंगलुरू शहरी जिला स्थित राजराजेश्वरी नगर और तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है।

चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और आज दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है।

दोनों सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।

कोविड-19 महामारी के बीच सिरा और आर.आर. नगर में क्रमश: 82.31 प्रतिशत और 45.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मतगण्ना के लिए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विधानसभा क्षेत्रों में सुबह छह बजे से देर रात 12 बजे तक निषेधाज्ञा और शराब पर प्रतिबंध भी जारी है।

सिरा से जद(एस) के विधायक बी. सत्यनारायण के निधन और आर.आर. नगर से कांग्रेस के विधायक मुनिरत्ना के इस्तीफा देने के चलते यहां उपचुनाव कराए गए।

आरआर नगर में, भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक मुनिरत्ना को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व आईएएस अधिकारी दिवंगत डी. के. रवि की पत्नी एच कुसुमा को टिकट दिया है। वहीं जद (एस) ने वी. कृष्णमूर्ति को मैदान में उतारा है।

वहीं सिरा में, भाजपा, कांग्रेस और जद(एस) ने क्रमश: डॉ. राकेश गौड़ा, पूर्व मंत्री टी. बी. जयचंद्र और पूर्व (जद-एस) विधायक बी. सत्यनारायण की पत्नी अम्माजम्मा को मैदान में उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए