लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: जबर्दस्त जीत के बाद सीएम कुमारस्वामी ने बीजेपी पर साधा निशाना, 2019 के चुनाव में भी होगा यही हाल

By भाषा | Updated: November 6, 2018 17:05 IST

कर्नाटक के पांच सीटों पर हुए चुनाव में चार सीटें जीतने के बाद जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंसकर कर बात करते हुए जद(एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को समर्थन देने पर जनता का आभार जताया है।

Open in App

कर्नाटक उपचुनावों में जीत से उत्साहित, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने मंगलवार को कहा कि वे बीजेपी के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे। दोनों नेताओं ने चुनावी सफलता का श्रेय कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की नीतियों को दिया। गठबंधन ने शनिवार को हुए उपचुनावों में दो लोकसभा सीटों तथा दो विधानसभा सीटों पर कब्जा किया।कर्नाटक के पांच सीटों पर हुए चुनाव में चार सीटें जीतने के बाद जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंसकर कर बात करते हुए जद(एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को समर्थन देने पर जनता का आभार जताया और कहा कि दोनों पार्टियां आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 28 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी।कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘हम 2019 का लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे। जैसा कि हमने इस बार किया, हम एकसाथ बैठकर समन्वित तरीके से लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाएंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने जनता की भलाई के लिए कई कदम उठाए जो लागू होने के चरण में हैं। अब तक उन तक लाभ नहीं पहुंचा है।’’  उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों को हमारी नीतियां पसंद आई हैं, चाहे वह फसल ऋण माफी हो या सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों को वित्तीय मदद हो।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा- भाजपा भूली विपक्ष  कर्तव्यों

वहीं एक अलग संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि उनकी दमदार जीत इस बात का संकेत है कि कर्नाटक की जनता ने गठबंधन सरकार की नीतियों को उनकी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘उसने (जनता) भाजपा, उसकी विभाजनकारी राजनीति और तानाशाही प्रवृत्ति को खारिज किया है। हम 2019 चुनाव मिलकर लड़ेंगे।’’  राव ने भाजपा पर एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों को भूलने का आरोप लगाया।राव ने कहा, ‘‘सत्ता की भूखी भाजपा ने विपक्षी दल के रूप में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने नैतिकता और नीति शास्त्र को नजरअंदाज किया जिसके कारण उन्हें चार जगहों पर हार का सामना करना पड़ा जबकि शिमोगा में उनकी जीत का अंतर बहुत कम हो गया।’’ रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाली अनिता कुमारस्वामी ने जीत का श्रेय अपने मुख्यमंत्री पति कुमारस्वामी, अपने ससुर तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और कांग्रेसी नेताओं के निरंतर प्रयासों को दिया। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘बेल्लारी में नरक चतुर्दशी का अर्थपूर्ण जश्न। लोगों का अंधेरे से उजाले की तरफ मार्च। कर्नाटक की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं।’’ 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप