लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के टीपू सुल्तान की बहस से किया किनारा, बोले- "हम विकास की बात करते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2023 12:20 IST

बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के बयान से कन्नी काटते हुए कहा कि भाजपा की नजर में केवल टीपू और सावरकर जैसे मुद्दों नहीं हैं, हम विकास की राजनीति करते हैं और उसी राह पर हमें चलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के बयान से जताई असहमति बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं और उसी राह पर हमें चलना चाहिएभाजपा प्रमुख नलिन कुमार ने कहा था कि टीपू सुल्तान के अनुयायियों को जिंदा नहीं रहना चाहिए

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील द्वारा 2023 के विधानसभा चुनाव में टीपू-सावरकर को मुद्दा बनाये जाने वाले बयान से असहमति दर्ज कराई है। उन्होंने टीपू सुल्तान और विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर ध्रुवीकरण की रणनीति को गलत बताते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से इतर बयान दिया है।

बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा की नजर में केवल टीपू और सावरकर जैसे मुद्दों नहीं हैं, हम विकास की राजनीति करते हैं और उसी राह पर हमें चलना चाहिए। समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं उनकी (नलिन कुमार कतील) बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। इस चुनाव में हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें मेहनत करनी चाहिए। हमारी विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी मेहनत कर रही है।"

येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि हमारे पास नरेंद्र मोदी और अमित शाह के रूप में दो मजबूत नेता हैं। जनता का भाजपा पर पूरा भरोसा है, इस कारण से हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने वाला है। हम न तो कांग्रेस से परेशान है और न ही जनता दल(सेक्यूलर) से।

इसके साथ ही येदियुरप्पा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत का सूत्र बताते हुए कहा कि आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक ही मंत्र है और वो है "कड़ी मेहनत"। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रदेश भर में भाजपा सरकार द्वारा दी गई लोकप्रिय योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे और हम विकास के मुद्दे पर सर्वोपरी रखते हुए यह चुनाव लड़ेंगे।

वहीं कर्नाटक भाजपा के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने बीते दिनों येलाबुरगा की एक जनसभा में विवादित भाषण देते हुए कहा था कि टीपू सुल्तान के उत्साही अनुयायियों को जिंदा नहीं रहना चाहिए। टीपू सुल्तान के वंशजों को खदेड़ कर जंगलों में भेज देना चाहिए। नलिन ने कहा कि हम राम और हनुमान के भक्त हैं, टीपू सुल्तान के वंशज नहीं। हमने टीपू सुल्तान के वंशजों को वापस भेज दिया है। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकBJPकांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप