लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: जल बंटवारे पर विवाद को लेकर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे बोम्मई

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:49 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मेकेदातु में कावेरी नदी पर प्रस्तावित बांध परियोजना समेत पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे को लेकर विवाद पर मंगलवार को कहा कि वह 26 अगस्त को नयी दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बोम्मई ने कहा कि वह पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे को लेकर विवादों से निपटने के लिए रणनीति बनाने के मद्देनजर राज्य के महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवादगी की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ वकीलों की एक समिति के साथ भी बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शेखावत के अलावा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात करने का समय मांगा है। बोम्मई ने कहा कि वह संभवत: 25 अगस्त को दिल्ली जाएंगे और अगले दिन केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। अधिवक्ताओं के साथ अपनी बैठक पर मुख्यमंत्री ने ने कहा, "कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले महाधिवक्ता और वरिष्ठ वकील बैठक में मौजूद रहेंगे। मैं मौजूदा जल विवादों से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहा हूं।" कर्नाटक में मंत्रियों के खाली पदों को भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केन्द्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के सवाल पर बोम्मई ने कहा कि यदि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा तो वह निश्चित रूप से इस मुद्दे पर उनके साथ चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारतकांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना क्यों नहीं? 'यू-टर्न' तंज पर बीजेपी का पलटवार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार