लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भाजपा के बीसी पाटिल और नरसिम्हा नायक ने की डीके शिवकुमार से मुलाकात, अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

By अनुभा जैन | Updated: September 4, 2023 14:50 IST

कर्नाटक में विपक्षी नेताओं, खासकर भाजपा नेताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस का ’ऑपरेशन हस्त’ पूरे जोरों पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में लिंगायत नेताओं की बढ़ रही है नाराजगी लिंगायतों ने साफ कहा बिना समर्थन के भाजपा कर्नाटक में फल-फूल नहीं सकतीजगदीश शेट्टार ने कहा कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक

बेंगलुरु:कर्नाटक में विपक्षी नेताओं, खासकर भाजपा नेताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस का ’ऑपरेशन हस्त’ पूरे जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में अटकलें हैं कि बीजेपी के पूर्व मंत्री बीसी पाटिल और पूर्व विधायक नरसिम्हा नायक उर्फ राजू गौड़ा ने कन्नड़ स्टार सुदीप के जन्मदिन समारोह में डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार से मुलाकात की है।

हालांकि, दोनों नेताओं ने पार्टी छोड़ने या कांग्रेस में शामिल होने की किसी भी संभावना से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीकेएस से उनकी मुलाकात अप्रत्याशित और महज एक संयोग थी। नायक ने कहा, “सुदीप ने हमें अपने जन्मदिन समारोह में आमंत्रित किया, जहां हमारी मुलाकात हुई।“

नायक ने माना कि 2021 में बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाने के बाद बीजेपी में कुछ हद तक गिरावट दिखी थी, जो फिर नहीं बढ़ी। उन्होंने आगे कहा, ’’येदियुरप्पा सभी नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और एक पिता की तरह ही हमसे अपने बच्चों की तरह बात करते हैं। वह मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।”

गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस को सत्ता में आए 100 दिन हो गए हैं लेकिन विपक्ष का कोई नेता नहीं है। पूर्व सीएम और कांग्रेस एमएलसी जगदीश शेट्टार ने कहा कि राज्य बीजेपी बेहद दुखद स्थिति में है। पार्टी को कम से कम विपक्ष का कोई नेता तो तय कर लेना चाहिए।

कर्नाटक बीजेपी पर मुट्ठी भर लोगों का कब्जा है। जगदीश शेट्टर ने आरोप लगाया कि पार्टी में कुप्रबंधन है और कई नाखुश बीजेपी नेता कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। केंद्र की प्राथमिकता “एक राष्ट्र एक चुनाव“ पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है। संसदीय चुनावों से कुछ ही महीने दूर होने को देखते हुए इस अवधारणा का अध्ययन करने के लिए एक समिति बनाने का भी कोई मतलब नहीं है।

इधर, भाजपा में लिंगायत नेताओं के बीच बढ़ती नाराजगी के साथ एमएलसी प्रदीप शेट्टार ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी की कर्नाटक इकाई में समुदाय के नेताओं वीरशैव-लिंगायत को दरकिनार न करें और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रतिक्रिया से बचने के लिए उन्हें विश्वास में लें।

शेट्टार ने आगे कहा कि भाजपा का नेतृत्व येदियुरप्पा, जगदीश शेट्टार आदि जैसे लिंगायत नेता कर रहे थे क्योंकि येदियुरप्पा को सीएम पद से हटा दिया गया था और शेट्टार ने टिकट से वंचित होने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि लिंगायतों के समर्थन के बिना कर्नाटक में भाजपा फल-फूल नहीं सकती।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसBJPबीएस येदियुरप्पाजगदीश शेट्टारJagadish Shettar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप