लाइव न्यूज़ :

"भगवान राम और हनुमान के भजन गाने वाले यहां रहें....टीपू सुल्तान को प्यार करने वाले यह धरती छोड़ दें", जनसभा में बोले कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: February 16, 2023 11:03 IST

कोप्पल जिले के यलबुर्गा में कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने लोगों से सवाल करते हुए कहा है कि ‘‘मैं यलबुर्गा की जनता से पूछना चाहता हूं कि आप आंजनेय की पूजा करते हो या टीपू सुल्तान के भजन गाते हो। क्या आप टीपू की तारीफ में गाने वालों को जंगल नहीं पहुंचाएंगे?’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कोप्पल जिले के यलबुर्गा के लोगों से टीपू सुल्तान को प्यार करने वाले वहां से जाने को कहा है। यही नहीं इस जनसभा में कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार पर भी निशाना साधा है।

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि कोप्पल जिले में यलबुर्गा के जो लोग भगवान राम और हनुमान के भजन गाते हैं, उन्हें यहां रहना चाहिए और 18वीं सदी के मैसुरू के शासक टीपू सुल्तान को प्यार करने वालों को यहां नहीं रहना चाहिए। 

आपको बता दें कि कटील मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ऐसे में राज्य में करीब तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। इस बीच नेताओं द्वारा इस तरीके की बयानबाजी देखने को मिल रही है। 

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष कटील ने कहा है कि ‘‘हम राम और आंजनेय (हनुमान) के भक्त हैं। हम आंजनेय का काम करते हैं। हम टीपू सुल्तान की संतान नहीं हैं।’’ इसके बाद उन्होंने भीड़ से पूछा, ‘‘मैं यलबुर्गा की जनता से पूछना चाहता हूं कि आप आंजनेय की पूजा करते हो या टीपू सुल्तान के भजन गाते हो। क्या आप टीपू की तारीफ में गाने वालों को जंगल नहीं पहुंचाएंगे?’’ 

भाजपा ने डी के शिवकुमार पर भी आरोप लगाए है

भाजपा नेता ने कोप्पल जिले में यह बयान दिया जिसे पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रामायण में वर्णित वानर साम्राज्य ‘किष्किंधा क्षेत्र’ माना जाता है। ऐसे में यह भी मान्यता है कि यह स्थान हनुमान का जन्मस्थान है। 

कटील ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार पर मंगलुरु कुकर विस्फोट के आरोपी मोहम्मद शारिक के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि शारिक पिछले साल 19 नवंबर को एक ऑटोरिक्शा में कथित कुकर बम विस्फोट में घायल हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब शारिक को गिरफ्तार किया गया, शिवकुमार ने उसे बेगुनाह और नादान करार दिया था। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह