लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक भाजपा में बगावत, विधायक बासनगौड़ा पाटिल बोले- येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, उनका समय खत्म

By भाषा | Updated: October 20, 2020 21:45 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने गृह जिले शिवमोगा के विकास कार्यों में रुचि दिखाते हैं जबकि अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों को आवंटित कोष को वापस ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसारी चीजें शिवमोगा ले जा रहे हैं...वह लंबे समय तक (मुख्यमंत्री) नहीं रहेंगे...उनका समय आ गया है।यतनाल ने दावा किया कि भाजपा आलाकमान के पास येदियुरप्पा के कई विकल्प हैं। अगर 125 करोड़ रुपये मुझसे वापस नहीं लिये जाते तो हमने सारी सड़कें सीमेंट की बनाने की योजना बनायी थी।

बेंगलुरुः बगावत का संकेत देते हुए भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा है कि बी एस येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आलाकमान ने फैसला किया है कि उनके उत्तराधिकारी उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र से होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने गृह जिले शिवमोगा के विकास कार्यों में रुचि दिखाते हैं जबकि अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों को आवंटित कोष को वापस ले रहे हैं। यतनाल ने कहा,‘‘(निर्वाचन क्षेत्र के लिए) 125 करोड़ रुपये आये थे लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने इसे वापस ले लिया, जिसके बाद मेरे और उनके बीच लड़ाई शुरू हो गयी। वह सारी चीजें शिवमोगा ले जा रहे हैं...वह लंबे समय तक (मुख्यमंत्री) नहीं रहेंगे...उनका समय आ गया है।’’

अपने निर्वाचन क्षेत्र विजयपुरा में एक कार्यक्रम में सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए यतनाल ने दावा किया कि भाजपा आलाकमान के पास येदियुरप्पा के कई विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उमेश कट्टी (भाजपा विधायक) ने भी सवाल किया था कि वह (येदियुरप्पा) शिवमोगा के लिए मुख्यमंत्री हैं या समूचे कर्नाटक के लिए। अगर 125 करोड़ रुपये मुझसे वापस नहीं लिये जाते तो हमने सारी सड़कें सीमेंट की बनाने की योजना बनायी थी।

लेकिन रकम वापस ले ली गयी, लेकिन मैं इसे नहीं छोडूंगा, मैं इसके लिए लड़़ रहा हूं और रकम वापस लेकर आऊंगा। ’’ येदियुरप्पा की उम्र को देखते हुए नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर हालिया समय में कुछ हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं। हालांकि ,प्रदेश भाजपा ने येदियुरप्पा को हटाने संबंधी खबरों को खारिज किया था। यतनाल ने कहा कि उत्तरी कर्नाटक के लोगों के समर्थन के कारण भाजपा सरकार बना सकी।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मांड्या, चामराजनगर और कोलार जैसे दक्षिणी जिलों में उन्हें किसी ने वोट दिया। उत्तरी कर्नाटक में पार्टी को ज्यादा संख्या में सीटें मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(भाजपा में) 95 प्रतिशत विधायक (उत्तरी कर्नाटक से) होंगे। इसलिए शीर्ष स्तर पर (भाजपा आलाकमान) को यह समझना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री के मन में विचार आया है कि (येदियुरप्पा के बाद) उनकी जगह लेने वाले उत्तरी कर्नाटक से होने चाहिए। उन्होंने कहा है कि येदियुरप्पा के बाद मुख्यमंत्री उत्तरी कर्नाटक से होंगे। इस पर फैसला लगभग हो चुका है। ’’ 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील