लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: "भाजपा ने चुनावी फायदे के लिए पहले 'पुलवामा' का इस्तेमाल किया, अब 'भगवान राम' का प्रयोग कर रही है", मंत्री डी सुधाकर का हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 31, 2023 11:16 IST

सिद्धारमैया सरकार के मंत्री दशरथैया सुधाकर ने भाजपा ने पिछला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पुलवामा का सहारा लिया। इस बार वो राम मंदिर की आड़ में चुनाव की तैयारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया सरकार के मंत्री दशरथैया सुधाकर ने भाजपा पर किया जबरदस्त हमला उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पुलवामा का सहारा लिया थामंत्री दशरथैया सुधाकर ने कहा कि भाजपा इस बार राम मंदिर की आड़ में चुनावी रणनीति बना रही है

चित्रदुर्ग: कर्नाटक के सिद्धारमैया सरकार में योजना एवं सांख्यिकी मंत्री दशरथैया सुधाकर ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त हमला करते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में उसने राजनीतिक लाभ के लिए पुलवामा में हुई घटना का फायदा उठाया था और अब 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के बहाने भी ऐसा करने की रणनीति बना रही है।

समाचार एजंसी एएनआई के अनुसार मंत्री सुधाकर ने कहा, "बीजेपी सरकार ने पिछले लोकसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए पुलवामा आतंकी हमले का इस्तेमाल किया और इस बार वो भगवान राम की तस्वीर पकड़ रही हैं।"

चित्रदुर्ग में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सुधाकर ने कहा, "अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन एक स्टंट है। लोग मूर्ख नहीं हैं। हमें दो बार मूर्ख बनाया गया है। मुझे विश्वास है कि हम तीसरी बार मूर्ख नहीं बनेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "यह सच है कि राम मंदिर का उद्घाटन लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में है। विधायक रघुमूर्ति और मैंने राम मंदिर के लिए धन का योगदान दिया। हमने पहले भी ईंटें दी हैं।"

सुधाकर ने इस बात पर जोर दिया कि राम सभी के लिए भगवान हैं और उन्होंने मंदिर के उद्घाटन को चुनावी अवधि के दौरान कराने को एक नौटंकी बताया।

उन्होंने कहा, "भाजपा वोट हासिल करने के लिए भारत की धार्मिक मान्यताओं का इस्तेमाल कर रही है। पिछले चुनाव में राम मंदिर कहां था?"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकर्नाटककांग्रेसपुलवामा आतंकी हमलाराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?