लाइव न्यूज़ :

Karnataka BJP crisis: सत्ता से बाहर होते ही बेचैनी?, भाजपा कर्नाटक इकाई अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को हटाने की मांग, केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेगा विरोधी गुट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 11:56 IST

Karnataka BJP crisis: हमारा मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। वहां जो भी फैसला लिया जाएगा उसके बारे में मैं आपको बता दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विधायक कुमार बंगारप्पा और अरविंद लिंबावली का गुट सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगा। मैसूरू स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और अपने लक्ष्य की सफलता के लिए आर्शीर्वाद लिया।अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा सहित कई नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।

Karnataka BJP crisis: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को हटाने की मांग कर रहा राज्य के नेताओं का एक गुट दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विधायक रमेश जारकिहोली, सांसद के. सुधाकर, पूर्व विधायक कुमार बंगारप्पा और अरविंद लिंबावली का गुट सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगा। सुधाकर ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हमारा मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। वहां जो भी फैसला लिया जाएगा उसके बारे में मैं आपको बता दूंगा।’’

सूत्रों ने बताया कि निकलने से पहले जारकिहोली और बंगारप्पा ने मैसूरू स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और अपने लक्ष्य की सफलता के लिए आर्शीर्वाद लिया। विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल द्वारा विजयेंद्र के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा सहित कई नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।

यह गुट विजयेंद्र द्वारा कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने के कथित प्रयास से नाराज है। यतनाल ने विजयेंद्र और उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी की कर्नाटक इकाई में वंशवादी राजनीति को ‘मजबूती मिल रही है’, जो राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के रुख के विपरीत है।

टॅग्स :कर्नाटकBJPबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो