लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: स्पा में क्राइम ब्रांच की छापेमारी, छुड़ाई गई 6 लड़कियां, मालिक फरार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 19, 2020 11:00 IST

छापेमारी के दौरान 6 लड़कियों को स्पा से छुड़ाया गया। स्पा का मालिक फरार चल रहा रहा और मैनेजर का गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के कोरामंगला इलाके में बुधवार (19 फरवरी) को एक स्पा पर छापेमारी की गई। बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने यह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 6 लड़कियों को स्पा से छुड़ाया गया। स्पा का मालिक फरार चल रहा रहा और मैनेजर का गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक के कोरामंगला इलाके में बुधवार (19 फरवरी) को एक स्पा पर छापेमारी की गई। बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने यह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 6 लड़कियों को स्पा से छुड़ाया गया। स्पा का मालिक फरार चल रहा रहा और मैनेजर का गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच ने शहर में जिस्मफरोशी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। इससे पहले भी कई स्पा पर छापेमारी की जा चुकी है। 

जनवरी में बेंगलुरु के सदाशिव नगर स्थित मसाज और स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की थी। तब सिटी क्राइम ब्रांच ने स्पा से पांच थाईलैंड की महिलाओं को छुड़ाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड की महिलाएं सदाशिव नगर में बिना लाइसेंस के मसाज और स्पा सेंटर में मिली थीं।

पुलिस ने कहा था कि थाइलैंड की महिलाओं को उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला गया था। 

पिछले वर्ष दिसंबर में अन्नापूर्णेश्वरी नगर पुलिस ने एक स्पा चलाने वाली महिला को केंद्रीय अपराध शाखा की महिला संरक्षण विंग पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि मालकिन कथित तौर पर नगरभावी रोड स्थित अपने स्पा में जिस्मफरोशी का रैकेट चला रही थी। छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को स्पा से छुड़ाया गया था। 

पुलिस ने आरोप लगाया था कि छापेमारी के दौरान स्पा की मालकिन पवित्रा ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किया और हाथापाई पर उतर आई थी। उसने एक कॉन्टेबल की वर्दी फाड़ दी थी। 

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील