लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: उद्घाटन के 1 महीने बाद ही अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम की दीवार गिरी, 50 करोड़ की लागत से बना था

By विशाल कुमार | Updated: May 9, 2022 11:55 IST

एचएसआर लेआउट में 50 करोड़ की लागत से बने स्टेडियम का उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया था। स्टेडियम के बोम्मनहल्ली वार्ड रेंज में एचएचआर भवन में एक गैलरी की छत और संरचनात्मक धातु के फ्रेम बारिश के बाद कल रात गिर गए।

Open in App
ठळक मुद्दे0 करोड़ की लागत से बने स्टेडियम का उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया था।स्टेडियम का निर्माण बीबीएमपी द्वारा किया जा रहा था।गैलरी के पीछे पार्किंग स्थल पर लोहे की छड़ें बिखरी हुई देखी गईं।

बेंगलुरु: बीते 1 मार्च को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जिस अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम का उद्धाटन किया था उसका कुछ हिस्सा बेंगलुरु में हुई भारी बारिश के बाद कल रात गिर गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेडियम के बोम्मनहल्ली वार्ड रेंज में एचएचआर भवन में एक गैलरी की छत और संरचनात्मक धातु के फ्रेम बारिश के बाद कल रात गिर गए। एचएसआर लेआउट में 50 करोड़ की लागत से बने स्टेडियम का उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया था।

स्टेडियम का निर्माण बीबीएमपी द्वारा किया जा रहा था और ठेका आंध्र के एक ठेकेदार शशिकुमार को दिया गया था। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि फंड के एक हिस्से को पहले दो महीनों में शामिल किया गया था और इसका अनुमान लगभग 4 करोड़ रुपया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलरी के पीछे पार्किंग स्थल पर लोहे की छड़ें बिखरी हुई देखी गईं और तेज हवा और बारिश से स्लैब फट गए। इसके अलावा, एक पेड़ की शाखा छतरी पर गिर गई, जिससे एक चील घायल हो गई जिसने अपना घोंसला बनाया था।

डेली हेराल्ड ने बेसकॉम के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि भारी बारिश के बाद कम से कम 375 बिजली के खंभे टूट गए हैं; 30 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 398 पेड़ और ट्रंक उखड़ गए और बिजली आपूर्ति लाइनों पर गिर गए।

केंगेरी, बांदेमाता, रामोहल्ली, कुंबलगोडु, कनकपुरा, जयनगर, पुट्टेनहल्ली और एचएसआर लेआउट में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुBasavaraj Bommaiअटल बिहारी वाजपेयीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो