लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद कई जगहों पर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 4, 2019 11:37 IST

डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी की विपक्षी दलों ने जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार का विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा रमनगारा जिले में आता है। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद से कनकपुरा में कल रात सरकारी बसों पर पथराव होने की भी सूचना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद बुधवार को कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। जांच एजेंसी ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में शिवकुमार को नयी दिल्ली में गिरफ्तार किया है।

राज्य के रमनगारा, चेन्नापट्टन और आसपास के कुछ अन्य शहरों से प्रदर्शन और सड़कों पर टायर जलाकर रास्ते रोकने का प्रयास करने की खबरें हैं।

शिवकुमार के समर्थकों ने यहां बंद आहूत किया है। शिवकुमार का विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा रमनगारा जिले में आता है।

एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद से कनकपुरा में कल रात सरकारी बसों पर पथराव होने की भी सूचना है।

गौरतलब है कि शिवकुमार धन शोधन के मामले में चौथी बार मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में पेश हुए थे।

वहीं पर एजेंसी ने उन्हें पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैय्या और एचडी कुमारस्वामी का आरोप है कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी यदि पूर्व मंत्री शिवकुमार सभी आरोपों से बरी हो जाएं। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए