लाइव न्यूज़ :

बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में आज 'कर्नाटक बंद', जानें क्या-क्या खुला रहेगा...पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2023 08:12 IST

कर्नाटक में बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने आज बंद का आह्वान किया है। इस दौरान सभी व्यापार और उद्योग निकायों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की गई है।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने बिजली दरों की मूल्य वृद्धि के विरोध में 22 जून को राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। ऐसे में गुरुवार को कर्नाटक बंद के आह्वान के दौरान सभी व्यापार और उद्योग निकायों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की गई है। इससे में राज्य में सामान्य जनजीवन में कुछ व्यवधान आने की संभावना है। सीपीएम ने भी आज कर्नाटक बंद को समर्थन दिया है।

'कर्नाटक में व्यापार बंद: आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी'

केसीसीआई के अध्यक्ष विनय जावली ने कहा कि बंद का आह्वान केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए है और यह स्वैच्छिक है। आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना नहीं है। एक दिन के बंद के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान होगा, लेकिन जावली ने कहा कि बिजली दरों में इतनी वृद्धि से उद्योगों का टिका रहना मुश्किल होगा।

कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने पिछले हफ्ते शनिवार को कहा था, 'हम सभी व्यापार और उद्योग से 22 जून को अपने प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध करते हैं। यह ईएसकॉम द्वारा बिजली शुल्क में असामान्य मूल्य वृद्धि के विरोध में है। पिछले आठ दिनों से, हमने इसके प्रभाव की गंभीरता को बताने का प्रयास किया है। हालांकि, अधिकारियों या सरकारी प्रतिनिधियों की ओर से कोई समाधान नहीं आ रहा है।'

कर्नाटक बंद: कौन-कौन हो रहे शामिल

गडग, बीजापुर, रैंकबेन्नूर, रायचूर, तालिकोटी, विजयनगर, मैसूर, दावणगेरे, कोप्पल, बागलकोटी, धारवाड़, सिरसी, कारवार, बीदर, शिवमोगा, कोलार, मांड्या, चिकमंगलूर, यादगीर, चित्रदुर्ग, कल्याणकामाटक, हावेरी, हसन, बेल्लारी के जिला चैंबर और अन्य उद्योग संगठन बंद में शामिल होंगे। 

बिजली दरों को लेकर आज कर्नाटक बंद: क्या है मामला?

कर्नाटक विद्युत नियामक आयोग ने 12 मई को अपने टैरिफ आदेश में फिक्स्ड और प्रति यूनिट शुल्क में 70 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी थी। इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है क्योंकि भाजपा ने नई कांग्रेस सरकार पर गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए टैरिफ बढ़ाने का आरोप लगाया है। बेस्कॉम (बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड) ने कहा कि कुछ लोगों को इस महीने अधिक बिल भी मिला, लेकिन ऐसा कुछ त्रुटि के कारण हुआ।

दूसरी ओर कर्नाटक के बिजली मंत्री केजे जॉर्ज ने कहा कि गृह ज्योति योजना 200 यूनिट के लिए है और इससे अधिक का भुगतान करना होगा। वे कह चुके हैं, 'यदि औसत बिजली खपत और प्लस 10 प्रतिशत 200 यूनिट से कम है, तो उस पर सब्सिडी दी जाएगी। इससे अधिक कुछ भी होने पर भुगतान करना होगा। जो उपभोक्ता आवंटित इकाइयों से अधिक का उपयोग करते हैं, उन्हें उपयोग की गई अतिरिक्त यूनिट के लिए भुगतान करना होगा। इसमें 9 प्रतिशत कर भी शामिल होगा।'

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील