लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: नई सरकार के गठन के बाद आज शुरू होगा विधानसभा सत्र, नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2023 10:21 IST

कर्नाटक में आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र। सत्र के दौरान विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में आज से शुरू होगा विधानसभा सत्रप्रोमेट स्पीकर के तौर पर आरवी देशमुख करेंगे सत्र आरंभ सत्र के दौरान विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की नतीजे सामने आने के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में काबिज हो गई है। इसी के साथ ही सिद्धारमैयाकर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

अब इस नई सरकार के गठन के बाद सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। बेंगलुरु में आज आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी से साथ एक नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा ये सत्र 24 मई तक तीन दिनों के लिए चलेगा। 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरवी देशपांडे चालू सत्र के लिए कर्नाटक विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष होंगे। कर्नाटक में 10 महीने को विधानसभा चुनाव हुए थे जिसके नतीजे 13 मई को सामने आए।

इन नतीजों में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए भाजपा को हरा दिया और प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का दम भरा। 

दूसरी बार कर्नाटक की सत्ता पर काबिज हुए सिद्धारमैया 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के बाद शनिवार को दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आठ कांग्रेस विधायकों ने कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के तुरंत बाद सिद्धारमैया ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक ने चुनाव से पहले पार्टी द्वारा किए गए पांच गारंटियों के कार्यान्वयन के आदेश जारी किए हैं।

सिद्धारमैया ने कहा कि घोषणापत्र में पांच गारंटी का वादा किया गया था और उन पांच गारंटी को लागू करने का आदेश कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिया गया था। इसके बाद सभी लागू हो जाएंगे।

इन पांच मुख्य गारंटी के तहत सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना है। हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता।

बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त (अन्ना भाग्य)। बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) के लिए 1,500 रुपये दो साल (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (उचित प्रयाण) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा। 

सिद्धारमैया ने कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, पांच-गारंटियों को पूरा करने के लिए सालाना 50,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में 135 सीटों पर जीत हासिल की। 

टॅग्स :Karnataka Assemblyकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Karnataka Assembly Election 2023कांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम