लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस वालों…आपकी मति मारी गई है', अमित शाह बोले- 'मोदी जी को जितनी गाली दोगे, कमल उतना खिलेगा'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 28, 2023 16:19 IST

पीएम मोदी पर की गई कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मोदी जी को आप जितनी गाली दोगे, कमल उतना खिलेगा। शाह ने कहा कि ये चुनाव ये तय करने का चुनाव है कि अगले पांच साल तक मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कर्नाटक को आगे ले जाएगी या कांग्रेस की सरकार कर्नाटक को पीछे ले जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मोदी जी की तुलना काले सांप से करते हैं- अमित शाहकांग्रेस वालों…आपकी मति मारी गई है- अमित शाहमोदी जी को आप जितनी गाली दोगे, कमल उतना खिलेगा- अमित शाह

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के बड़े नेता ताबड़तोड़ राज्य में रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार, 28 अप्रैल को नवलगुंद में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाहकांग्रेस पर खूब बरसे और कहा कि  ये वही धरती है जहां कांग्रेस पार्टी ने किसानों पर लाठियां चलाई थीं, गोलियां चलाई थीं और किसानों को भून दिया था।

अमित शाह ने आगे कहा, "एक ओर राहुल बाबा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी है। ये चुनाव ये तय करने का चुनाव है कि अगले पांच साल तक मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कर्नाटक को आगे ले जाएगी या कांग्रेस की सरकार कर्नाटक को पीछे ले जाएगी। ये रिवर्स गियर वाली (कांग्रेस) सरकार न युवाओं का भला कर सकती है, न किसानों का भला कर सकती है और न ही दलितों का भला कर सकती है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का अपमान किया, अत्याचार किया।"

पीएम मोदी पर की गई कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मोदी जी की तुलना काले सांप से करते हैं, कभी ये कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, सोनिया गांधी कहती हैं मौत का सौदागर, प्रियंका गांधी कहती हैं नीच जाति के लोग। कांग्रेस वालों…आपकी मति मारी गई है। मोदी जी को आप जितनी गाली दोगे, कमल उतना खिलेगा।"

अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस की तीनों जगह सरकारें थी, केंद्र में थी, कर्नाटक में थी और गोवा में भी थी लेकिन कांग्रेस महादयी मुद्दा नहीं सुलझा पाई। मोदी जी ने महादयी का मुद्दा सुलझा कर उत्तरी कर्नाटक में किसानों के जीवन में खुशी और आनंद लाने का काम किया है। हमारे कर्नाटक के किसान रागी बोते हैं। कांग्रेस ने 70 सालों में रागी को MSP पर नहीं खरीदा था। येदियुरप्पा जी ने और बोम्मई जी ने रागी को MSP पर खरीदा और किसानों को समृद्ध बनाया।"

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहBJPराहुल गांधीकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार