लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से मतदान करने का आग्रह किया; अमित शाह, खड़गे ने भी की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2023 08:26 IST

कर्नाटक में जहां सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण में अपने इस गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचना चाहती है, वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की सत्ता में वापसी कर मजबूत संदेश देना चाहती है। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के बीच माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं।इनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी।

बेंगलुरु, 10 मई (भाषा) कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से राज्य विधानसभा के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करने का आग्रह करता हूं।’’

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से "राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि" के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। अमित शाह ने ट्वीट किया- "मतदान के दिन, मैं कर्नाटक के हमारे बहनों और भाइयों से राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में बाहर आने का आग्रह करता हूं। आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति-समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।''

इसके साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है। उन्होंने लोगों से चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। खरगे ने कहा, ‘‘हम बेहतर भविष्य के वास्ते इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं।’’

गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक में 5.71 लाख दिव्यांग, 80 साल या इससे अधिक उम्र के 12.15 लाख और 100 वर्ष की आयु के 16 हजार से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। कर्नाटक में जहां सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण में अपने इस गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचना चाहती है, वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की सत्ता में वापसी कर मजबूत संदेश देना चाहती है। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के बीच माना जा रहा है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीअमित शाहमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए