लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections: विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार, हटाए जाएंगे कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष कतील!, केंद्रीय मंत्री जोशी ने दिया संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 17:39 IST

Karnataka Assembly Elections: 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 135 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 66 और जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल का अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।भाजपा के लिए सबसे निराशाजनक परिणाम है।लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं और हम जीतेंगे।

Karnataka Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को बदला जा सकता है। वह पहले ही तीन साल का अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

दक्षिण कन्नड़ से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे कतील को अगस्त 2019 में तीन साल के कार्यकाल के लिए राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। आसन्न चुनावों के मद्देनजर उन्हें पिछले साल सेवा विस्तार दिया गया था। गत 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 135 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 66 और जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें मिलीं। धारवाड़ से लोकसभा सदस्य और केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री जोशी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल से चर्चा के बाद यह फैसला किया जाएगा कि विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि उनका (कतील का) तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। (विधानसभा) चुनाव के मद्देनजर हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी। हमारे नेता आगे का फैसला करेंगे।’’ जोशी ने लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस से जल्द से जल्द सरकार बनाने की भी अपील की।

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि पार्टी आत्ममंथन करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही कह चुके हैं कि यह भाजपा के लिए सबसे निराशाजनक परिणाम है। चुनाव में इस तरह के घटनाक्रम होते रहते हैं। हमें कारण का पता लगाना होगा।’’ उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने और न ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को हल्के में लिया है।

उन्होंने कहा कि इसके बजाय, परिणाम को एक चुनौती के रूप में लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं और हम जीतेंगे।’’ गत 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कतील ने कहा था कि राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में वह चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसप्रह्लाद जोशीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप