लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: सिद्धारमैया वरुणा सीट पर बढ़ रहे एकतरफा जीत की तरफ, भाजपा के वी सोम्मना से बनाई 30 हजार से अधिक वोटों की बढ़त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2023 14:19 IST

कर्नाटक की वरुणा सीट पर कांग्रेस के सिद्धारमैया भाजपा प्रत्याशी वी सोमन्ना से 30,019 वोटों की स्पष्ट बढ़त ले चुके है। वहीं वरुणा से अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो जेडीएस के डॉ भारती शंकर एनएल 825 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी वी सोमन्ना से लगभग बाजी जीत चुके हैं सिद्धारमैया को 76,104 वोट और भाजपा के वी सोमन्ना को 46,085 वोट मिले हैंअब तक की मतगणना में सिद्धारमैया 30,019 वोटों की स्पष्ट बढ़त बना चुके हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में चल रही मतगणना के बीच कुछ हाई प्रोफाइल सीटें चर्चा में हैं। इनमें हुबली, शिमोगा, हासन, बीदर और वरुणा जैसी कुछ प्रमुख सीटें शामिल है। जहां तक वरुणा सीट का सवाल है तो यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चुनावी मैदान में हैं और भाजपा प्रत्याशी वी सोमन्ना से लगभग जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

दोपहर 2 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धारमैया को 76,104 वोट और भाजपा के वी सोमन्ना को 46,085 वोट मिले हैं। इस लिहाज से देखें तो सिद्धारमैया ने अब तक 30,019 वोटों की स्पष्ट बढ़त ले ली है।वहीं वरुणा से अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो जेडीएस के डॉ भारती शंकर एनएल 825 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वोट शेयर की बात करें तो सिद्धारमैया को अब तक 60.44 फीसदी और सोमन्ना को 36.6 फीसदी वोट मिले हैं। चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, यहां से कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बर है। सिद्दरामैया 12,759 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वे अब तक गिने गए कुल वोटों का 60.78 प्रतिशत पा चुके हैं।

इस लिहाज से देखें तो कुरबा समुदाय से आने वाले सिद्धारमैया लिंगायत नेता सोमन्ना को मात देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि वोटिंग के दिन 10 मई को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया था कि सिद्धारमैया वरुणा से हार जाएंगे और वी सोमन्ना भारी अंतर से उन्हें हराएंगे। लेकिन मौजूदा परिणाम को देखते हुए येदियुरप्पा के दावे गलत साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं मौजूदा वक्त में कांग्रेस पूरे सूबे में बहुमत की जीत की तरफ बढ़ रही है।

कांग्रेस 43.3 फीसदी वोट के साथ नंबर बन पर बनी हुई है। वहीं भाजपा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता खिंसकती हुई साफ नजर आ रही है। भाजपा 3508 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। कांग्रेस ने 7.5 फीसदी अधिक वोटों के साथ राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है।

वहीं सीटों की बात करें तो कांग्रेस इस समय 122 सीटों पर आगे चल रही है और उसकी झोली में अब तक 14 सीटें आ चुकी हैं। वहीं भाजपा के खाते में अब तक 7 सीटें आयी हैं और वो 58 सीटों पर बढ़त बननाये हुए है। क्षेत्रीय दल जेडीएस 1 सीट अपने नाम करने के साथ 19 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के मुकाबले आगे है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सिद्धारमैयाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी